WTC फाइनल 2027: भारतीय टीम कैसे बना सकती है फाइनल में जगह? समझें पूरा समीकरण
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ होने से भारतीय क्रिकेट टीम की 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भारत को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी 7 मुकाबलों में से 6 जीतने की जरूरत थी। हालांकि, ड्रॉ ने उसकी राह और मुश्किल कर दी है। आइए टीम के फाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण जान लेते हैं।
फाइनल
क्या 6 जीत भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचा देगी?
अपने बाकी बचे सभी 6 मुकाबलों में जीत दर्ज करने का बेहतरीन प्रदर्शन भी भारत को फाइनल में जगह मिलने की गारंटी नहीं देगा।
इससे उसके अंक प्रतिशत बढ़कर 66.67 हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर 5-0 से जीत दर्ज करने पर भारत 2023 की चैंपियन टीम से आगे निकल जाएगा।
हालांकि, इसके बावजूद उसे फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक टीम के शीर्ष 2 से बाहर होने की जरूरत होगी।
जीत
न्यूजीलैंड के दूसरा टेस्ट मैच जीतने पर क्या होगा?
अगर न्यूजीलैंड टीम क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच जीत जाती है, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया उसे क्लीन स्वीप कर देती है, तो भारत टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 5-0 से जीतकर दोनों टीमों से आगे निकल जाएगी।
वहीं, 4-0 या 4-1 से जीत मिलने पर भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए कई अन्य नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
इससे कम की जीत यहां तक कि 3-0 का परिणाम भी भारत को फाइनल की दौड़ से बाहर कर सकता है।
दूसरा
अगर भारत दूसरा टेस्ट जीता तो क्या होगा?
अगर भारत क्राइस्टचर्च टेस्ट जीतता है और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करता है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-0 या 4-0 की जीत भारत को अंक तालिका में शीर्ष 2 में जगह दिला देगी।
हालांकि, अगर भारत 4-1 से सीरीज जीतता है तो इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया 63.64 अंक प्रतिशत के साथ भारत (61.11) से आगे निकल जाएगा।
भारतीय टीम 50 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर है। उसने 5 मैच जीते, 4 हारे और 3 ड्रॉ खेले हैं।
अन्य
अन्य शीर्ष टीमों की है ये स्थिति
न्यूजीलैंड ने 7 मुकाबले खेले हैं और उसे 4 में जीत मिली है। एक मैच में उसने हार झेली है। वह 66.67 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया ने अब दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की जगह ली है। उसने 13 मैच खेले हैं और 9 में जीत दर्ज की है। उसका प्रतिशत अंक 69.23 है।
दक्षिण अफ्रीका ने 6 मुकाबले में जीत दर्ज की है। अंक तालिका में वह 75 प्रतिशत अंको के साथ पहले स्थान पर है।