WPL 2027 नीलामी: जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा
क्या है खबर?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 से पहले हुई नीलामी में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा है। नीलामी में उन्होंने अपना बेस प्राइस भी 40 लाख रुपये रखा था। वह पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) से खेली थी और MI ने उन्हें रिलीज कर दिया था। वह चोट के चलते WPL 2026 का सीजन पूरा नहीं खेल सकी थी। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
WPL
WPL में 2 सीजन में खेल चुकी हैं कमलिनी
18 वर्षीय कमलिनी ने WPL 2026 में MI के लिए शुरूवाती 5 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 18.75 की औसत के साथ कुल 75 रन बनाए थे।
पिछले संस्करण में उनके स्कोर क्रमशः 32, 16, 13, 5 और 9* रन रहा था।
वह WPL 2025 में भी MI से खेली थी। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
अब तक के WPL करियर में उन्होंने 14 मैचों में कुल 114 रन बनाए हैं।
भारत
भारत से 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुकी हैं कमलिनी
कमलिनी ने दिसंबर 2025 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने अब तक सिर्फ 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 103.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 30 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 17 रन रहा है।
वह घरेलू स्तर पर तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह भारत की अंडर-19 टीम से भी खेल चुकी हैं।