WPL 2027: ब्रेबॉर्न की जगह अब वानखेड़े में खेले जाएंगे मुंबई लेग के मैच
क्या है खबर?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। WPL के आगामी सीजन के मैच अब मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम की जगह पर वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। दरअसल, ब्रेबॉर्न स्टेडियम में विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के मैच होने है और ये टूर्नामेंट WPL के ठीक बाद होना है। WPL के तारीखों और मैचों के शेड्यूल में बाकी कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई के अलावा WPL 2027 के बाकी मैच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में होने हैं।
बयान
WPL ने जारी किया बयान
WPL ने बयान जारी करते हुए कहा, "WPL गवर्निंग काउंसिल ने 15 सितंबर, 2026 को हुई अपनी बैठक में WPL के पांचवें संस्करण के लिए मूल स्थानों और तारीखों को मंजूरी दी थी। चूंकि CCI में 14 फरवरी से शुरू होने वाली पहली ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 भी आयोजित होनी है, इसलिए WPL के खत्म होने और इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट के शुरू होने के बीच का समय पिचों को फिर से तैयार करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।"
कार्यक्रम
14 जनवरी से शुरू होगा WPL
WPL 2027 की शुरुआत 14 जनवरी को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच से होगी।
कार्यक्रम के मुताबिक, 3 फरवरी को आखिरी लीग मैच खेला जाएगा
लीग स्टेज के समापन के बाद 5 फरवरी को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा और आखिर में 7 फरवरी को खिताबी मैच होना है।
ये दोनों नॉकऑउट मैच भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।