Loading...
WPL 2027: 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी नीलामी, जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट
14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2027: 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी नीलामी, जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट

Sep 16, 2026
06:23 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की शुरुआत 14 जनवरी से होनी है और इसका फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। अगले सीजन से पहले होने वाली नीलामी इस बार कोच्चि में 28 अक्टूबर को होगी। तारीखों के हिसाब से WPL 2027 'विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी' के पहले संस्करण से ठीक पहले होगा। बता दें कि हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी को श्रीलंका से भारत में शिफ्ट किया गया था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

ग्रैंड हयात कोच्चि में होगी नीलामी 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि की है कि WPL के 5वें सीजन की नीलामी ग्रैंड हयात कोच्चि में होगी।

बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा से पहले बुधवार (16 सितंबर) को पांचों टीमों को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दे दी थी।

ऐसे में सभी टीमों के पास अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने या रिलीज करने का फैसला लेने के लिए 28 सितंबर तक का समय रहने वाला है।

आयोजन 

इन मैदानों पर खेली जाएगी लीग 

BCCI ने WPL 2027 के वेन्यू के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

खबरों के मुताबिक, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम को मेजबानी मिलने की पूरी संभावना है।

इनके अलावा वाराणसी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी कुछ मैच कराने के सुझाव आए हैं।

WPL से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वाराणसी में मैच कराने का फैसला स्टेडियम की तैयारियों पर निर्भर करेगा।

ADVERTISEMENT

RCB 

पिछले सीजन में RCB ने जीता था खिताब 

WPL 2026 के मैच भी मुंबई और वडोदरा में ही खेले गए थे।

5 फरवरी को वडोदरा में खिताबी मैच खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट हराते हुए अपना दूसरा खिताब जीता था।

RCB से स्मृति मंधाना पिछले सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थी।

उन्होंने 9 पारियों में 53.85 की औसत और 153.25 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT