WPL 2027 नीलामी: तितास साधु को नहीं मिला कोई खरीदार
क्या है खबर?
कोच्चि में जारी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में तितास साधु को कोई खरीदार नहीं मिला है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। WPL में ये तेज गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स (DC) से खेल चुकी हैं। 22 साल की साधु भारत की ओर से वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। वह WPL 2026 में गुजरात जायंट्स (GG) का हिस्सा थी, लेकिन चोट के कारण मैच नहीं खेल सकी थी।
WPL
ऐसा है तितास का WPL करियर
तितास ने अब तक WPL में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें 31.50 की औसत और 8.40 की इकॉनमी रेट के साथ 4 विकेट लिए हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देते हुए 2 विकेट लेना रहा है।
आखिरी बार WPL 2025 में उन्होंने DC की ओर से 3 मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था। इससे पहले 2024 के सीजन में उन्होंने 4 मुकाबलों में 3 सफलताएं हासिल की थी।
करियर
भारत से 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुकी हैं साधु
तितास ने एशियाई खेलों में ही अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है। उन्होंने अपना पहला मैच बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अपने पहले मैच में 4 ओवर में सिर्फ 10 रन खर्च किए थे और 1 बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई थी।
अब तक उन्होंने 12 मुकाबलों में 19.00 की औसत और 6.86 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट अपने नाम किए हैं।
उन्होंने अब तक 8 वनडे मैच खेले हैं।