WPL 2027 नीलामी: श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू को नहीं मिला खरीदार
क्या है खबर?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। नीलामी में उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था। वह WPL में इससे पहले यूपी वारियर्स की टीम से खेल चुकी हैं। वह WPL से पहले विमेंस बिग बैश लीग (WBBL), विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) और द हंड्रेड में भी खेल चुकी हैं।
आंकड़े
सिर्फ एक WPL सीजन में खेली हैं अट्टापट्टू
अट्टापट्टू ने WPL 2023-24 में UPW में सिर्फ 4 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 103.70 की स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 28 रन बनाए थे। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 17 रन रहा था।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट लिए थे। गेंदबाजी में उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम (6.86) रही थी।
इसके बाद वह WPL के अगले कुछ सीजन में नहीं खेल सकी थी।
आंकड़े
श्रीलंका से सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं अट्टापट्टू
अट्टापट्टू ने साल 2009 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।
कम उम्र में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने के बाद वह अपने प्रदर्शन के दम पर टीम की स्थायी सदस्य बन गई और फिर उन्हें कप्तान बना दिया गया था।
उन्होंने 173 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27.11 की औसत और 115.02 की स्ट्राइक रेट से 4,311 रन बनाए हैं।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 6.66 की इकॉनमी से 92 विकेट लिए हैं।