Loading...
WPL 2027 नीलामी: साइका इशाक को नहीं मिला कोई खरीदार
साइका इशाक मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए आईं हैं (फाइल तस्वीर)

WPL 2027 नीलामी: साइका इशाक को नहीं मिला कोई खरीदार

Oct 28, 2026
09:09 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिन गेंदबाज साइका इशाक को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। नीलामी में उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था। वह WPL में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए पहले खेल चुकी हैं। इशाक ने भारतीय महिला टीम के लिए अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2023 में खेला था। हालांकि, उन्हें खेलने के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले।

करियर

ऐसा रहा है इशाक का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

इशाक ने भारत के लिए सिर्फ 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसकी 3 पारियों में 16.20 की औसत से 5 विकेट लेने में सफल रहीं हैं।

उन्होंने 8.10 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/22 का रहा है।

भारत के लिए इस खिलाड़ी ने एक वनडे मैच भी खेला है। हालांकि, उस मुकाबले में वह एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाईं थी।

WPL

WPL में रहा है इशाक का अच्छा प्रदर्शन 

इशाक ने WPL में अब तक 23 मुकाबले खेले हैं और इसकी 23 पारियों में 21.20 की शानदार औसत के साथ 25 विकेट लेने में सफल रहीं हैं।

उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/11 का रहा है।

इस गेंदबाज ने 7.69 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। पिछले सीजन उन्हें MI के लिए सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था।

ADVERTISEMENT