Loading...
WPL 2027 की नीलामी में ये महिला खिलाड़ी रहीं सबसे महंगी
सोफी मोलिनक्स को यूपी वारियर्स ने खरीदा (फाइल तस्वीर)

WPL 2027 की नीलामी में ये महिला खिलाड़ी रहीं सबसे महंगी

Oct 28, 2026
09:15 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की छोटी नीलामी में कुछ खिलाड़ियों पर खूब धनवर्षा हुई। कोच्चि में आयोजित हुई इस नीलामी में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी, जबकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हुए जिनको खरीदार नहीं मिल सका। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सोफी मोलिनक्स इस नीलामी में सबसे ज्यादा रुपये ले जाने वाली खिलाड़ी साबित हुईं। इस बीच WPL 2027 की नीलामी के सबसे महंगी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

#1

सोफी मोलिनक्स (1.10 करोड़ रुपये, UPW)

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और स्पिन गेंदबाज सोफी मोलिनक्स को 1.10 करोड़ रुपये में यूपी वारियर्स (UPW) ने खरीदा।

इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये तय किया हुआ था।

मोलिनक्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए WPL में खेल चुकी हैं। उन्होंने इस लीग में 10 मैचों की 10 पारियों में 23.16 की औसत से 12 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी 7.31 की है।

उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/20 का रहा है।

#2

किरन नवगिरे (75 लाख रुपये, DC)

किरन नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 75 लाख रुपये में खरीदा। वह इस नीलामी में दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी साबित हुईं।

उन्होंने 40 लाख रुपये में अपना बेस प्राइस रखा था।

वह पिछले 4 सीजन में UPW की ओर से खेल चुकी थी। नवगिरे ने WPL में कुल 31 मैच खेले हैं, जिसमें 14.50 की औसत और 134.67 की स्ट्राइक रेट के साथ 435 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए, 57 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।

ADVERTISEMENT

#3

जेस जोनासेन और जी कमलिनी (40-40 लाख रुपये, RCB और गुजरात जायंट्स)

ऑस्ट्रेलिया टीम की ऑलराउंडर जेस जोनासेन और भारत की जी कमलिनी संयुक्त रूप से 40-40 लाख रुपये में बिकी।

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने खरीदा। वहीं, जोनासेन को RCB ने अपने साथ जोड़ा।

जोनासेन ने WPL में कुल 24 मैच खेले हैं और 295 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 33 विकेट लिए हैं।

कमलिनी ने WPL करियर में कुल 14 मैचों की 14 पारियों में 114 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT