Loading...
WPL 2027 नीलामी: जानिए किस टीम ने सोफी मोलिनक्स को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा
सोफी मोलिनक्स के आंकड़े कमाल के हैं (फाइल तस्वीर)

WPL 2027 नीलामी: जानिए किस टीम ने सोफी मोलिनक्स को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा

Oct 28, 2026
05:50 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और स्पिन गेंदबाज सोफी मोलिनक्स को 1.10 करोड़ रुपये में यूपी वारियर्स (UPW) ने खरीदा है। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये तय किया हुआ था। मोलिनक्स 2023-24 के संस्करण में RCB के लिए खेलीं थी। वह द हंड्रेड और महिलाओं के बिग बैश लीग (WBBL) का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2018 में खेला था।

करियर

ऐसा रहा है मोलिनक्स का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

मोलिनक्स ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 54 मुकाबले खेले हैं और इसकी 51 पारियों में 18.68 की उम्दा औसत से 57 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.17 की रही है।

इस खिलाड़ी ने अपने करियर में एक बार 4 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 का रहा है।

बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 124.21 की स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए हैं।

जानकारी

ऐसा रहा है मोलिनक्स का WPL करियर 

WPL में मोलिनक्स ने 10 पारियों में 23.16 की औसत से 12 विकेट लेने में सफल रहीं हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.31 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/20 का रहा है। बल्लेबाज के तौर पर इस खिलाड़ी ने 78 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT