WPL 2027 नीलामी: स्नेह राणा को यूपी वारियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा
क्या है खबर?
कोच्चि में हुई विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर स्नेह राणा को यूपी वारियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। उन्होंने अपना बेस प्राइस भी 30 लाख रुपये रखा था। वह पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेली थी। WPL 2026 में उनका खराब निराशाजनक रहा था, जिसके बाद DC ने नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
WPL
WPL में अब तक 27 मैच खेल चुकी हैं राणा
WPL 2026 में राणा ने 10 मैच खेले थे, जिसमें बल्लेबाजी में उन्होंने 62 रन बनाए थे। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए थे।
वह WPL में DC से पहले गुजरात जायंट्स (GG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भी खेल चुकी हैं।
उन्होंने अपने WPL करियर में अब तक 27 मैचों में सिर्फ 12.36 की औसत से 136 रन बनाए हैं।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 46.00 की औसत के साथ 13 विकेट लिए हैं।
करियर
राणा ने खेले हैं 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच
राणा ने भारत की ओर से अब तक 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 24.15 की औसत के साथ 26 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम रही है।
दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 15 पारियों में 14.00 की औसत और 100 की स्ट्राइक रेट के साथ 76 रन बनाए हैं।
वह भारतीय टीम से 6 टेस्ट और 45 वनडे मैच भी खेल चुकी हैं।