WPL 2027 नीलामी: जेस जोनासेन को RCB ने उनके बेस प्राइस में खरीदा
क्या है खबर?
केरल के कोच्चि में हो रही विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर जेस जोनासेन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये में खरीदा है। वह WPL में इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा रह चुकी है। जोनासेन अपने पेशेवर करियर में अब तक दुनिया की कई प्रतिष्ठित लीग में खेल चुकी हैं। आइए उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।
आंकड़े
जोनासेन ने खेले हैं अब तक 24 मैच
जोनासेन ने WPL के 3 सीजन में हिस्सा लिया है और वह अपने तीनों सीजन में DC से खेली हैं।
उन्होंने WPL में अब तक कुल 24 मैच खेले हैं, जिसमें से 18 पारियों में उन्होंने 24.58 की औसत और 138.49 की स्ट्राइक रेट के साथ 295 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 20.75 की औसत के साथ 33 विकेट लिए हैं।
आंकड़े
जोनासेन ने अब तक खेले हैं 105 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच
जोनासेन ने अब तक 105 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी में उन्होंने 90.12 की स्ट्राइक रेट के साथ 438 रन बनाए हैं। इस बीच 47 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।
बाएं हाथ की इस स्पिनर ने 19.62 की औसत और 5.76 की इकॉनमी रेट के साथ 96 विकेट चटकाए हैं। वह एक पारी में 5 विकेट हॉल भी ले चुकी हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन पर 5 विकेट लेना रहा है।