Loading...
WPL 2027 नीलामी: क्लो ट्रायन को किस टीम ने 30 लाख रुपये में खरीदा?
क्लो ट्रायन शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं (फाइल तस्वीर)

WPL 2027 नीलामी: क्लो ट्रायन को किस टीम ने 30 लाख रुपये में खरीदा?

Oct 28, 2026
08:03 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी क्लो ट्रायन को 30 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खरीदा है। उन्होंने अपनी बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखी थी। ये खिलाड़ी WPL में यूपी वारियर्स (UPW) की टीम का हिस्सा रह चुकीं हैं। वह द हंड्रेड, महिलाओं की बिग बैश लीग (WBBL) और महिलाओं की कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) भी खेल चुकी हैं। उन्होंने पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय 2010 में खेला था।

करियर

ऐसा रहा है ट्रायन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

ट्रायन ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

32 साल की इस खिलाड़ी ने अब तक 131 मुकाबले खेले हैं और इसकी 106 पारियों में 18.71 की औसत और 131.66 की स्ट्राइक रेट से 1,422 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 57 रन रहा है।

बतौर गेंदबाज उन्होंने 34.62 की औसत और 6.90 की इकॉनमी से 51 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/15 का रहा है।

जानकारी

ऐसा रहा है ट्रायन का WPL करियर 

WPL में इस खिलाड़ी को 5 मैच खेलने का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने 151.78 की स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में 58 की खराब औसत से वह सिर्फ 2 विकेट ले पाईं हैं। उनकी इकॉनमी रेट 10.54 की रही है।

ADVERTISEMENT