WPL 2027 नीलामी: किरन नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा
क्या है खबर?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में आक्रामक बल्लेबाज किरन नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 75 लाख रुपये में खरीदा है। कोच्चि में हुई नीलामी में इस खिलाड़ी ने 40 लाख रुपये में अपना बेस प्राइस रखा था। वह पिछले 4 सीजन में यूपी वारियर्स (UPW) की ओर से खेल चुकी थी। नवगिरे WPL के अलावा महिलाओं की कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) के एक सीजन में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
WPL
WPL में 31 मैच खेल चुकी हैं नवगिरे
नवगिरे ने WPL में अब तक कुल 31 मैच खेले हैं, जिसमें 14.50 की औसत और 134.67 की स्ट्राइक रेट के साथ 435 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए, जिसमें 57 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।
WPL 2026 में उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने अपनी 6 पारियों में 66.66 की स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 16 रन बनाए थे।
इसके बाद UPW ने उन्हें रिलीज किया था।
टी-20
नवगिरे ने भारत से खेले हैं 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच
1994 में जन्मीं नवगिरे ने सितंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।
उन्होंने अब तक 4 पारियों में 89.47 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 17 रन बनाए।
वह अक्टूबर 2022 में ही आखिरी बार भारतीय टीम में खेलती हुई नजर आई थी।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय को छोड़कर उन्होंने टेस्ट और वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
घरेलू स्तर पर उन्होंने महाराष्ट्र और नागालैंड का प्रतिनिधित्व किया है।