WPL 2027 नीलामी: 15 साल की उमा काशवी बनीं लीग के इतिहास की सबसे युवा खिलाड़ी
क्या है खबर?
कर्नाटक की ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में चुनी जाने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया है। 15 वर्षीय उमा को बुधवार को WPL 2027 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 10 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने हरियाणा की दीया यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें पिछले साल 16 साल की उम्र में DC की टीम ने खरीदा था। आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।
परिचय
कौन है उमा?
दाएं हाथ की बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज उमा हाल ही में अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आईं।
उन्होंने 172 की औसत से 516 रन बनाए। उन्होंने कर्नाटक की अंडर-15 टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं।
इसके अलावा, उन्होंने महारानी ट्रॉफी में बेंगलुरु ब्लास्टर्स की अगुआई की। उमा महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी जीत चुकी हैं, महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंची हैं और कर्नाटक महिला लीग का खिताब भी साझा कर चुकी हैं।
ट्विटर पोस्ट
उमा ने रचा इतिहास
The moment history was created at #TATAWPLAuction 2027 🔨✨
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) October 28, 2026
🎥 15-year-old Uma Kashvi becomes the 𝙮𝙤𝙪𝙣𝙜𝙚𝙨𝙩 𝙥𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙨𝙤𝙡𝙙 at a #TATAWPL Auction 💙@DelhiCapitals pic.twitter.com/ArItcPrwR9