Loading...
WPL 2027 नीलामी: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानिए सभी अहम बातें
WPL 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को होगी (फाइल तस्वीर)

WPL 2027 नीलामी: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानिए सभी अहम बातें

Oct 27, 2026
08:05 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में होगी। इस नीलामी में 27 स्थानों के लिए कुल 146 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगी। इनमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए 20 और विदेशी खिलाड़ियों के लिए 7 जगहें उपलब्ध हैं। नीलामी की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी खिलाड़ियों के पूरे दौर से होगी। इसमें पहले बल्लेबाज, फिर ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर इसी क्रम में शामिल होंगे।

पैसे

टीमों के पास बचे हैं इतने पैसे

हर टीम अपने दल में अधिकतम 18 खिलाड़ी रख सकती है, जिसमें अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ी हैं।

आगामी नीलामी से पहले टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए अलग-अलग राशि उपलब्ध हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास 1.10 करोड़ रुपये, गुजरात जायंट्स (GG) के पास 1.25 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस (MI) के पास 90 लाख रुपये और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास 1.15 करोड़ रुपये हैं।

यूपी वॉरियर्स (UPW) के पास सबसे ज्यादा 3.65 करोड़ रुपये शेष हैं।

खिलाड़ी

नीलामी में 119 भारतीय खिलाड़ी 

कुल 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपना नाम दर्ज कराया है।

इनमें चमारी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, क्लो ट्रायोन और स्नेह राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

वहीं, 4 खिलाड़ियों ने अपना शुरुआती मूल्य 20 लाख रुपये रखा है, जबकि बाकी 106 खिलाड़ियों का शुरुआती मूल्य 10 लाख रुपये है।

नीलामी में कुल 119 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 22 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 97 ने डेब्यू नहीं किया है।

ADVERTISEMENT

बेस प्राइस

इन खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 

WPL 2027 की नीलामी के लिए सोफिया डंकली और सोफी मोलिन्यू ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है।

ये दोनों खिलाड़ी नीलामी में सबसे ऊंचे आधार मूल्य वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

वहीं, जी कमलिनी, किरण नवगिरे, हीथर ग्राहम और जेस जोनासन ने 40 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अपना नाम दर्ज कराया है।

इन खिलाड़ियों पर नीलामी के दौरान सभी फ्रेंचाइजी वालों की नजरें रहने वाली हैं।

ADVERTISEMENT

नीलामी

कब और कहांं देखें नीलामी?

WPL 2027 की नीलामी का सीधा प्रसारण 28 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

दर्शक इस नीलामी को जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

वहीं, टेलीविजन पर नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

दर्शक इन माध्यमों के जरिए नीलामी में खिलाड़ियों पर लगने वाली बोलियों और टीमों द्वारा चुनी जाने वाली खिलाड़ियों की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

ADVERTISEMENT