
WPL 2025: MI ने GG को हराकर फाइनल में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात जायंट्स (GG) को 47 रन से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली।
जहां उनका सामना 15 मार्च (शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा।
ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए मैच में MI ने पहले खेलते हुए 213/4 का स्कोर बनाया। जवाब में GG की टीम पूरे ओवर खेले बिना 166 पर ऑलआउट हो गई।
आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
मैच का लेखा-जोखा
मैच में GG ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। MI के लिए हेली मैथ्यूज (77) और नेट साइवर ब्रंट (77) ने धमाकेदार पारी खेली।
आखिरी ओवरों में हरमनप्रीत कौर ने सिर्फ 12 गेंदों में 36 रन बना दिए। GG के लिए डैनियल गिब्सन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
जवाब में GG के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। उनका कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाई।
पारी
नेट साइवर ब्रंट का धमाकेदार फॉर्म जारी
ब्रंट ने 41 गेंदों का सामना किया और 77 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 187.80 की रही।
ये इस सीजन ब्रंट का 5वां और WPL में 8वां अर्धशतक रहा।
उन्होंने इस सीजन 9 मुकाबले खेले हैं और इसकी 9 पारियों में 70.42 की औसत और 156.50 की स्ट्राइक रेट से 493 रन बनाने में सफल रही हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80* रन रहा है।
रिकॉर्ड
ब्रंट WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी
ब्रंट WPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं हैं। उन्होंने 28 मुकाबले खेले हैं और इसकी 28 पारियों में 47.47 की औसत और 143.24 की स्ट्राइक रेट से 997 रन बनाए हैं।
दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पेरी हैं। उन्होंने 25 पारियों में 64.80 की औसत और 132.96 की स्ट्राइक रेट 972 रन बनाए हैं।
ब्रंट इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं।
धमाकेदार
मैथ्यूज ने WPL 2025 का तीसरा अर्धशतक लगाया
मैथ्यूज और ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 71 गेंदों में 133 रन की साझेदारी हुई। मैथ्यूज ने 50 गेंदों का सामना किया और 77 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 154 की रही।
उन्होंने मैच में 3 विकेट भी लिए।
यह उनके WPL करियर का 5वां और इस सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने WPL 2025 में 33.77 की औसत और 126.66 की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं।