LOADING...
WPL 2025 नीलामी: 16 साल की जी कमलिनी को MI ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा 
जी कमलिनी को मुंबई ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा

WPL 2025 नीलामी: 16 साल की जी कमलिनी को MI ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा 

Dec 15, 2024
05:01 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 की नीलामी में तमिलनाडु की 16 साल की बल्लेबाज जी कमलिनी को मुंबई इंडियंस (MI) ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा है। कमलिनी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपना बेस प्राइस 10 लाख रुपये तय किया हुआ था। घरेलू क्रिकेट में यह खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आईं हैं। अंडर-19 विमेंस टी-20 ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने 8 मैचों में 311 रन बनाए थे।

ताबड़तोड़

लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं कमलिनी 

कमलिनी लंबे-लंबे छक्के लगाने की काबीलियत रखती हैं। इसी कारण उन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच होड़ लगी। इस खिलाड़ी ने विमेंस टी-20 टूर्नामेंट में 10 छक्के लगाए थे। वो विकेटकीपर की भूमिका तो निभाती ही हैं इसके अलावा लेग स्पिन गेंदबाजी में भी माहिर हैं। 16 वर्षीय कमलिनी वर्तमान में चेन्नई स्थित सुपर किंग्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। भारत की अंडर-19 महिला टीम का वो हिस्सा हैं। WPL 2025 में इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीदें होंगी।

ट्विटर पोस्ट

16 साल की खिलाड़ी हुई करोड़पति

Advertisement