Page Loader
WPL 2024: मरिजान कप्प ने यूपी वारियर्स के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े
मरिजान कप्प ने चटकाए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2024: मरिजान कप्प ने यूपी वारियर्स के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े

Feb 26, 2024
09:17 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की गेंदबाज मरिजान कप्प ने यूपी वारियर्स (UPW) के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह उनका लीग में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उनकी गेंदबाजी के कारण ही UPW की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम मैच में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। आइए मरिजान की गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही मरिजान की गेंदबाजी?

मरिजान ने 11 रन के कुल स्कोर पर वृंदा दिनेश (0) के रूप में UPW को पहला झटका दिया और मैच में अपने विकेटों का खाता भी खोला। इसके बाद भी उनकी घातक गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने ताहलिया मैकग्राथ (1) और एलिसा हीली (13) को भी पवेलियन की राह दिखाई। मरिजान ने अपने कोटे के 4 ओवर में 1.20 की इकॉनमी से महज 5 रन खर्च किए और 3 विकेट चटकाए। उन्होंने 1 ओवर मेडन भी फेंका।

करियर

मरिजान का WPL में कैसा रहा है प्रदर्शन?

मरिजान ने पिछले सीजन में ही इस लीग में डेब्यू किया था। उन्हें DC ने 1.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। वह अब तक 11 मैचों में 22.80 की औसत और करीब 5 की इकाॅनमी से 13 विकेट चटका चुकी है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 विकेट का रहा है। वह 10 पारियों में 38.60 की औसत से 193 रन भी बना चुकी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39* रन का रहा है। वह 6 छक्के भी जड़ चुकी हैं।