LOADING...
WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए अहम बातें 
दिल्ली ने नीलामी में खरीदे 3 खिलाड़ी (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए अहम बातें 

Dec 09, 2023
07:30 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 की छोटी नीलामी मुंबई में आयोजित की गई। इस नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपनी जरूरतों के हिसाब से खिलाड़ियों पर दांव लगाए। हाल ही में फ्रेंचाइजी ने तारा नॉरिस समेत कुल 3 खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जबकि 15 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा था। आइए नीलामी के बाद DC की पूरी टीम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

नीलामी

ऐसी है DC की पूरी टीम

DC इस नीलामी में 2.25 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी। उन्होंने इस नीलामी में अपर्णा मंडल (10 लाख), एनाबेल सदरलैंड (2 करोड़) और अश्वनी कुमारी (10 लाख) को खरीदा था। नीलामी के बाद ऐसी है DC की पूरी टीम: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिगेज, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजैन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल और अश्वनी कुमारी।

पिछला सीजन

पिछले सीजन में गुजरात से खेल चुकी हैं सदरलैंड

सदरलैंड का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। उन पर DC के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) ने 1.90 करोड़ रुपये तक बोली लगाई थी। पिछले सीजन में सदरलैंड गुजरात जायंट्स का हिस्सा थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज किया था। WPL 2023 में सदरलैंड ने 4 मुकाबले खेले थे। उस दौरान उन्होंने 77.77 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने 11.52 की इकॉनमी रेट से 3 विकेट भी लिए थे।

Advertisement

उपविजेता

इस सीजन में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बनी सदरलैंड

सदरलैंड इस नीलामी में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रही हैं। उनके बाद दूसरी सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल बनी हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। सदरलैंड इस छोटी नीलामी में संयुक्त रूप से सबसे महंगी खिलाड़ी भी हैं। बता दें कि गुजरात जायंट्स (GT) ने युवा ऑलराउंडर काश्वी गौतम को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया है।

Advertisement

उपविजेता

पहले सीजन में उपविजेता रही थी दिल्ली की टीम

WPL के पहले सीजन में DC की टीम उपविजेता रही थी। फाइनल मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) ने 7 विकेट से हराया था। DC की कप्तान मेग लैनिंग को 'ऑरेंज कैप' से नवाजा गया था। उन्होंने 9 मैचों में 49.28 की औसत से सबसे ज्यादा 345 रन बनाए थे। उस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और लीग में सर्वाधिक 50 चौके लगाए थे। वह संयुक्त रूप से सर्वाधिक 13 छक्के लगाने वाली बल्लेबाज भी रही थी।

Advertisement