NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर हार के साथ समाप्त, मुंबई इंडियंस ने हराया 
    अगली खबर
    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर हार के साथ समाप्त, मुंबई इंडियंस ने हराया 
    मुंबई ने लीग मैचों में 8 में से 6 मुकाबले जीते (तस्वीर: ट्विटर/@wplt20)

    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर हार के साथ समाप्त, मुंबई इंडियंस ने हराया 

    लेखन मनोज शर्मा
    Mar 21, 2023
    06:45 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 19वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 4 विकेट से हरा दिया।

    इस जीत के साथ ही मुंबई टीम 12 अंक के साथ तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है। दूसरी ओर बैंगलोर के अभियान की शुरुआत हार के साथ हुई है।

    आइए मैच में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    मुंबई ने ऐसे जीता मुकाबला 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 125 रन बनाए। टीम की ओर से एलिस पेरी और ऋचा घोष ने सबसे अधिक 29-29 रन बनाए।

    मुंबई टीम ने 16.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 30 रन बनाए।

    बैंगलोर की ओर से मेगन, श्रेयांका, पेरी, आशा और कनिका ने 1-1 विकेट लिए।

    रिपोर्ट

    मुंबई ने ऐसे किया लक्ष्य का पीछा 

    मुंबई से हेली मैथ्यूज और यास्तिका की सलामी जोड़ी ने 53 रन की साझेदारी की। अच्छी लय में नजर आ रही यास्तिका 30 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुई।

    अच्छी शुरुआत के बाद मुंबई को लगातार झटके लगे और टीम ने 74 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए।

    इस बीच मैथ्यूज (24), नेट साइवर ब्रंट (13) और हरमनप्रीत कौर (2) आउट हो गई। अंत में केर और वस्त्राकर ने साझेदारी करके जीत दिला दी।

    रिपोर्ट

    खराब बल्लेबाजी के चलते साधारण स्कोर पर सिमटी बैंगलोर की टीम 

    गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी ताकत दिखाने के बाद बैंगलोर ने फिर एक बार अपने प्रदर्शन से निराश किया।

    ओपनर सोफी डिवाइन (0) के रूप में टीम को पहला झटका 1 रन पर ही लग गया। इसके बाद भी नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे।

    स्मृति मंधाना (24), हीथर नाइट (12), कनिका आहूजा (12), श्रेयांका पाटिल (4) और मेगन शट्ट (2) ने निराश किया। सबसे बड़ी साझेदारी (32) दूसरे विकेट के लिए पेरी और मंधाना के बीच हुई।

    रिपोर्ट

    मुंबई के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन 

    मुंबई के गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैंगलोर को साधारण स्कोर पर रोकते हुए दबाव बनाया।

    स्टार ऑलराउंडर केर ने 4 ओवर के अपने स्पैल में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.50 की ही रही।

    इसके अलावा ब्रंट और इस्सी वोंग ने 2-2 विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की। स्पिनर साइका इशाक एक विकेट लेने में कामयाब रहीं।

    रिपोर्ट

    सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंची साइका 

    WPL 2023 में इशाक ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता से काफी प्रभावित किया है। मंगलवार को वह एक बार फिर लीग में सबसे ज्यादा विकेट (13) लेने वाली संयुक्त रूप से पहली गेंदबाज बन गई।

    इस मामले में उन्होंने मुंबई की अमेलिया और यूपी वारियर्स सोफी एक्लेस्टोन की बराबरी हासिल कर ली है।

    सूची में दूसरे नंबर पर मुंबई की मैथ्यूज हैं जिन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं, वहीं तीसरे नंबर पर गुजरात की किम गार्थ (11) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    महिला क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट

    विमेंस प्रीमियर लीग

    मुंबई बनाम गुजरात: हरमनप्रीत कौर ने जमाया WPL में तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  हरमनप्रीत कौर
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में किया प्रवेश, लगातार पांचवीं जीत मुंबई इंडियंस
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2023: बैंगलोर ने यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन यूपी वारियर्स

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया, जानिए आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    कौन हैं मुंबई इंडियंस की साइका इशहाक, जिन्होंने गुजरात के खिलाफ झटके 4 विकेट?  विमेंस प्रीमियर लीग
    इयोन मोर्गन ने की मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा की तारीफ, कही ये बात इयोन मोर्गन
    WPL में BCCI ने बाउंड्री की लंबाई 60 मीटर करवाई, जानिए क्या है कारण विमेंस प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    WPL: कौन है तारा नोरिस, जिन्होंने RCB के खिलाफ झटके 5 विकेट?  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL: खिलाड़ियों की चोट से परेशान RCB, मैक्सवेल-हेजलवुड के बाद विल जैक्स के खेलने पर संदेह  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL: बैंगलोर ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन और अन्य बातें  विमेंस प्रीमियर लीग

    महिला क्रिकेट

    विमेंस प्रीमियर लीग: रिशेड्यूल हुआ ओपनिंग मुकाबला, जानें अब कितने बजे से शुरू होगा मैच विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: गुजरात ने जिस खिलाड़ी को चोटिल बताकर किया बाहर, उसने किया फिट होने का दावा विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL के पहले संस्करण का आगाज हुआ, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति ने बांधा समा  विमेंस प्रीमियर लीग
    सचिन तेंदुलकर ने दी WPL को लेकर प्रतिक्रिया, बोले- हर सरहद तोड़ दी जाएगी सचिन तेंदुलकर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025