NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: गुजरात जायंट्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी 
    अगली खबर
    WPL 2023: गुजरात जायंट्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी 
    बेथ मूनी करेंगी गुजरात की कप्तानी (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    WPL 2023: गुजरात जायंट्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 03, 2023
    01:48 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से होनी है, जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां कर ली है। उद्घाटन संस्करण में 5 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें गुजरात जायंट्स अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।

    ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बल्लेबाज बेथ मूनी को टीम की कमान सौपीं गई है, जबकि भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा उपकप्तानी करती दिखेंगी।

    इस बीच गुजरात की टीम शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी पर नजर डालते हैं।

    मूनी 

    शानदार रहा है मूनी का अंतरराष्ट्रीय करियर 

    मूनी ने अब तक 83 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 40.51 की औसत और 124.60 की स्ट्राइक रेट से 2,350 रन बनाए हैं। वह 2018, 2020 और 2023 में महिला टी-20 विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा थीं।

    2020 में तो वह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी थीं। वह राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता टीम की भी हिस्सा थीं। वह तीन बार महिला बिग बैश लीग (WBBL) विजेता टीम की भी सदस्य रह चुकी हैं।

    स्नेह राणा 

    राणा ने खेल लिए हैं 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच  

    राणा ने अब तक 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 21.75 की औसत से 24 विकेट और बल्लेबाजी में 76 रन बनाए हैं।

    वह हाल ही में समाप्त हुए महिला टी-20 विश्व कप 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं, जिसने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

    इसके अलावा उन्होंने महिला टी-20 चैलेंज में वेलोसिटी का प्रतिनिधित्व किया है।

    वह घरेलू क्रिकेट में रेलवे की ओर से कप्तानी कर चुकी हैं।

    कार्यक्रम 

    ऐसा है गुजरात का पूरा कार्यक्रम 

    4 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, 7:30 PM

    5 मार्च- यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, शाम 7:30 PM

    8 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 7:30 PM

    11 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7:30 PM

    14 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, 7:30 PM

    16 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, 7:30 PM

    18 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, 7:30 PM

    20 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 3:30 PM

    टीम 

    ऐसी है गुजरात की पूरी टीम 

    गुजरात ने ऑस्ट्रेलिया की 4 खिलाड़ियों को खरीदा है।

    इसके अलावा गुजरात की टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार है, जिसके चलते टीम संतुलित नजर आ रही है।

    बल्लेबाज: सोफिया डंकले और सबबिनेनी मेघना।

    गेंदबाज: मोनिका पटेल, परुणिका सिसोदिया और शबनम शकील।

    विकेटकीपर: बेथ मूनी और सुषमा वर्मा।

    ऑलराउंडर: एशले गार्डनर, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, एनाबेल सदरलैंड, स्नेह राणा और जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, हर्ले गाला और अश्विनी कुमार।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    मई में होंडा की घरेलू बिक्री और निर्यात में आई गिरावट, जानिए कितनी गाड़ियां बेची  होंडा
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की कमाई में बढ़ोतरी, 10वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये  राजकुमार राव
    ग्लेन मैक्सवेल ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े ग्लेन मैक्सवेल
    बेंगलुरु में विराट कोहली के पब के खिलाफ मामला दर्ज, धूम्रपान क्षेत्र न होने का आरोप भारतीय क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट

    WPL 2023: नीलामी के बाद ऐसी है RCB की पूरी टीम, जानिए अहम जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    #NewsBytesExclusive: WPL में यूपी से खेलेंगी श्वेता, पिता बोले- लड़कों के साथ खेलकर खत्म किया डर  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: नीलामी के बाद ऐसी है यूपी वारियर्स की टीम, जानिए अहम बातें  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: नीलामी के बाद ऐसी है गुजरात जायंट्स की पूरी टीम, जानिए अहम जानकारी   टी-20 क्रिकेट

    विमेंस प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग: यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रूपये में खरीदा महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग: कौन हैं बेथ मूनी जिनको गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा?  टी-20 क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग: शिखा पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 60 लाख रूपये में खरीदा महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग: मरिजान काप को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा महिला क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    WPL: बेथ मूनी को मिली गुजरात जॉयंट्स की कप्तानी, स्नेह राणा बनीं उपकप्तान विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: मेगन शट्ट ने हरमनप्रीत कौर पर कसा तंज, जानिए पूरा मामला  हरमनप्रीत कौर
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कई मायनों में खास है इंदौर का होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, जानिए दिलचस्प बातें  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025