NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन इंग्लैंड में नहीं लगा पाए हैं एक भी शतक 
    अगली खबर
    दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन इंग्लैंड में नहीं लगा पाए हैं एक भी शतक 
    मार्नस लाबुशेन पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाए (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन इंग्लैंड में नहीं लगा पाए हैं एक भी शतक 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 20, 2023
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में टेस्ट रैंकिंग में इस समय दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का बल्ला नहीं चला।

    पहली पारी में वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए। दूसरी पारी में जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वह 15 गेंद में 13 रन बनाने के बाद आउट हो गए।

    पिछले कुछ दिनों से उनका बल्ला खामोश रहा है।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    इंग्लैंड में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं लाबुशेन

    इंग्लैंड की सरजमीं पर लाबुशेन ने 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 11 पारियों में उन्होंने 39.36 की औसत से 433 रन बनाए हैं।

    वह एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक जरूर निकले हैं। इंग्लैंड में लाबुशेन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रहा है।

    उन्होंने इंग्लैंड में पहला टेस्ट मैच साल 2019 में खेला था। उन्होंने इस दौरान 896 गेंदों का सामना किया है। उनकी स्ट्राइक रेट 48.32 की रही है।

    प्रदर्शन

    लाबुशेन का इंग्लैंड के खिलाफ सभी टेस्ट मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? 

    लाबुशेन ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 18 पारियों में उन्होंने 41.23 की औसत से 701 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1 शतक लगाया है और ये शतक ऑस्ट्रेलिया में आया था। उन्होंने 6 अर्धशतक भी जड़े हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। लाबुशेन इंग्लैंड के खिलाफ 1 बार नाबाद भी रहे हैं। उन्होंने 86 चौके और 2 छक्के भी लगाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 55.14 की रही है।

    एशेज

    एशेज के पिछले संस्करण में लाबुशेन ने की थी अच्छी बल्लेबाजी 

    एशेज सीरीज का पिछला संस्करण ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 4-0 से जीता था। उस सीरीज में लाबुशेन ने 5 टेस्ट की 9 पारियों में 41.87 की शानदार औसत के साथ 335 रन बनाए थे।

    उस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे।

    वह पिछले संस्करण में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। बता दें, उनसे ज्यादा रन सिर्फ ट्रेविस हेड (357) ने बनाए थे।

    करियर

    कैसा रहा है लाबुशेन का टेस्ट करियर?

    लाबुशेन ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था। उन्होंने अब तक 39 मुकाबले खेले हैं और इसकी 68 पारियों में उन्होंने 55.14 की औसत से 3,474 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 53.74 की रही है। लाबुशेन ने अपने टेस्ट करियर में 10 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। वह 4 बार खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन रहा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 388 चौके और 10 छक्के जमाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशेज सीरीज
    मार्नस लाबुशेन
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    एशेज सीरीज

    एशेज 2023, पहला टेस्ट: बेन स्टोक्स ने की मोईन अली की तारीफ, जानिए क्या कहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एशेज 2023: सीरीज में दांव पर होंगे ये अहम रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    एशेज 2023: नाथन लियोन ने ओली पोप को तीसरी बार बनाया अपना शिकार, जानिए आंकड़े  नाथन लियोन
    एशेज 2023: जैक क्रॉली ने लगाया टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    मार्नस लाबुशेन

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की अपने वार्षिक अवार्ड्स की घोषणा, जानें किस खिलाड़ी को मिला कौनसा अवार्ड क्रिकेट समाचार
    अगले क्रिकेट सीजन में इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी सबकी निगाहें क्रिकेट समाचार
    #BirthdaySpecial: 26वां जन्मदिन मना रहे लाबूशेन की उपलब्धियों पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    मार्नश लाबूशेन ने बुमराह को बताया सबसे कठिन भारतीय गेंदबाज, बोले- उनसे पार पाना बेहद कठिन टेस्ट क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    एशेज 2023: बेन स्टोक्स और नाथन लियोन का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  एशेज सीरीज
    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस बोले- एशेज 2023 में अलग डेविड वार्नर देखने को मिलेंगे डेविड वार्नर
    एशेज सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज  एशेज सीरीज
    पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पर बोले एथर्टन- मैं मोईन को नहीं चुनता एशेज सीरीज

    क्रिकेट के आंकड़े

    WTC फाइनल: पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ टेस्ट में झटके हैं 46 विकेट, जानिए आंकड़े  पैट कमिंस
    IPL 2023: आंकड़ों में जानिए CSK का इस सीजन का प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: अजिंक्य रहाणे टेस्ट में 5,000 रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  अजिंक्य रहाणे
    WTC फाइनल: ईशान किशन और केएस भरत के आंकड़ों की तुलना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025