Page Loader
महिला टी-20 विश्व कप: हरमनप्रीत कौर ने जड़ा 13वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
हरमनप्रीत कौर ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप: हरमनप्रीत कौर ने जड़ा 13वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 09, 2024
09:34 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतकीय पारी (52) खेली है। भारतीय कप्तान ने सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक और श्रीलंका के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा। वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आईं थी और पहली गेंद से ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाए। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही हरमनप्रीत की पारी और साझेदारी?

हरमनप्रीत ने 27 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 192.59 की रही। हरमनप्रीत ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ 21 गेंदों में 30 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद ऋचा घोष के साथ सिर्फ 22 गेंदों में 44 रन की साझेदारी कर डाली। जेमीमा ने 10 गेंदों का सामना किया और 16 रन बनाए। ऋचा के बल्ले से 6 गेंद में 6 रन निकले।

करियर

कैसा रहा है हरमनप्रीत का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

हरमनप्रीत ने साल 2009 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इस खिलाड़ी ने 176 मैच खेले हैं। इसकी 156 पारियों में 33 बार नाबाद रहते हुए 28.63 की औसत से 3,522 रन बनाने में सफल रही हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। श्रीलंका के खिलाफ हरमनप्रीत ने 24 मुकाबले खेले हैं। इसकी 19 पारियों में 31 की औसत से 434 रन बनाने में सफल रही हैं।