Loading...
महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय: श्री चरणी ने रचा इतिहास, गेंदबाजी रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल किए
श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है (फाइल तस्वीर)

महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय: श्री चरणी ने रचा इतिहास, गेंदबाजी रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल किए

Sep 29, 2026
02:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की महिला टी-20 रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ 817 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम किया है। चरणी ने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट का 806 रेटिंग अंक का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने नवंबर 2018 में बनाया था। चरणी के 817 रेटिंग अंक महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा हासिल किए गए सर्वाधिक रेटिंग अंक हैं।

फॉर्म

शानदार फॉर्म में हैं चरणी 

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज चरणी भारत के हालिया शानदार प्रदर्शन में अहम गेंदबाज रहीं हैं।

भारत ने पहले 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता और इसके कुछ दिन बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

एशिया कप में चरणी ने कुल 12 विकेट लिए। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

भारत ने यह मुकाबला 72 रन से जीतकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

एशियाई

एशियाई खेलों में भी रहा चरणी का शानदार प्रदर्शन 

जापान में हुए एशियाई खेल में चरणी ने मेजबान टीम के खिलाफ करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर 4 विकेट लिए।

उन्होंने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद 22 सितंबर को स्वर्ण पदक के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट चटकाए।

भारत ने यह मुकाबला 147 रन से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी प्रदर्शन के बाद चरणी की रेटिंग बढ़कर 817 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

ADVERTISEMENT

अन्य

अन्य गेंदबाजों पर एक नजर

श्रीलंका के खिलाफ एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे।

इस प्रदर्शन का फायदा उन्हें गेंदबाजी रैंकिंग में मिला है। दीप्ति अब 754 रेटिंग अंक के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। चरणी और दीप्ति के अलावा और कोई भारतीय गेंदबाज शीर्ष रैंकिंग में नहीं है।

वहीं, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सोफी एक्लेस्टोन 723 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाज

बल्लेबाजों में इन्हें मिला फायदा 

बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना फिर से शीर्ष 5 में शामिल हो गई हैं। बाएं हाथ की इस सलामी बल्लेबाज ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार 79 रन की पारी खेली थी।

मंधाना की इस पारी का असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा और वह अब 5वें स्थान पर हैं।

शफाली वर्मा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। वहीं, भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT