NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, नियमित कप्तान निकेर्क बाहर
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, नियमित कप्तान निकेर्क बाहर
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम 10 फरवरी से अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेगी (तस्वीर: ट्विटर/@ProteasWomenCSA)

    टी-20 विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, नियमित कप्तान निकेर्क बाहर

    लेखन मनोज शर्मा
    Jan 31, 2023
    05:53 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर 10 फरवरी से महिला टी-20 विश्व कप 2023 की शुरुआत होने जा रही है।

    क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने मंगलवार को 15 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया।

    हैरानी की बात ये है कि चयनकर्ताओं ने टीम की नियमित कप्तान डेन वैन निकेर्क को ही टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

    आइए जानने का प्रयास करते हैं कि आखिर निकर्क को क्यों टीम से बाहर किया गया है।

    रिपोर्ट

    फिटनेस का मापदंडों पर खरी नहीं उतर सकी निकेर्क 

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, निकेर्क बोर्ड द्वारा तय फिटनेस के मापदंडों को पूरा नहीं कर पा रही थी। जिसके चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

    वैसे यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि पूर्व कप्तान ने सितंबर, 2021 के बाद से ही कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है।

    निकेर्क की गैरमौजूदगी में सुने लुस टीम की कमान संभालेंगी, वहीं क्लो ट्राइटन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

    रिपोर्ट

    यह निर्णय अन्य के लिए एक सबक होगा- CSA 

    महिला चयन समिति की संयोजक क्लिंटन डु प्रीज ने कहा, "निकेर्क को अपनी फिटनेस मापदंडों को पूरा करने के लिए व्यापक अवसर दिया गया था। उन्होंने हाल ही में एक और फिटनेस टेस्ट दिया, लेकिन वह उसमें असफल हो गई थीं।

    उन्होंने आगे कहा, "निकेर्क दो किमी के टाइम ट्रायल के लिए न्यूनतम आवश्यकता को पूरा नहीं कर पाई। यही कारण है कि वह टीम में जगह बनाने से चूक गई हैं। यह निर्णय अन्य के लिए एक सबक होगा।"

    रिपोर्ट

    श्रीलंका के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी दक्षिण अफ्रीका 

    दक्षिण अफ्रीका महिला टीम वर्तमान में ICC महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में पांचवें नंबर पर है।

    मेजबान टीम आगामी विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 फरवरी को केपटाउन में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

    दक्षिण अफ्रीका टीम: सुने लुस (कप्तान), क्लो ट्राइटन (उपकप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, लारा गुडॉल, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मरिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, लौरा वोल्वार्ड्ट, नॉनकुलुलेको म्लाबा, डेल्मी टकर और एनेरी डर्क्सन।

    रिपोर्ट

    महिला टी-20 विश्व कप से जुड़ी अहम जानकारी 

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 का आयोजन 10 फरवरी से 26 फरवरी के बीच होगा। विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी जिन्हें दो ग्रुपों बांटा गया है।

    ग्रुप-A में मेजबान दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और बांग्लादेश को जगह दी गई है।

    ग्रुप-B में भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड और वेस्टइंडीज को शामिल किया गया है।

    23 और 24 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और 26 फरवरी को निर्णायक मुकाबले का आयोजन होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिला टी-20 विश्व कप
    महिला क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर

    महिला टी-20 विश्व कप

    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें पिच रिपोर्ट समेत अहम बातें क्रिकेट समाचार
    कैसे खेला जायेगा महिला टी-20 विश्व कप और कहां देख सकते हैं मैच, जानिए महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    महिला टी-20 विश्व कप: जानें किस खिलाड़ी के नाम दर्ज है कौन सा रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स महिला टी-20 विश्व कप 2020

    महिला क्रिकेट

    ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: स्मृति मंधाना सहित ये खिलाड़ी हुईं नामांकित स्मृति मंधाना
    महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा स्मृति मंधाना का प्रदर्शन? भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    फरवरी में होगी WIPL के लिए नीलामी, रजिस्ट्रेशन के लिए 26 जनवरी है आखिरी तारीख- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम करेगी भारत का दौरा, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: ली के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे वनडे क्रिकेट
    महिला विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जेसन रॉय ने जमाया 11वां वनडे शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  जेसन रॉय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025