NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू  
    अगली खबर
    महिला टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू  
    न्यूजीलैंड टीम शानदार खेल रही है (तस्वीर:एक्स/@ICC)

    महिला टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू  

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 19, 2024
    12:33 pm

    क्या है खबर?

    महिला टी-20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम से होगा।

    अभी तक दोनों टीमों ने विश्व कप का 1 भी खिताब अपने नाम नहीं किया है।

    न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल मुकाबले में 8 रन से हराया और दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 8 विकेट से जीत मिली थी।

    आइए फाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन और जरूरी बातें जानते हैं।

    हेड टू हेड

    दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा रहा है भारी 

    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच अब तक 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं।

    इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम को 4 मुकाबलों में जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 11 मैच अपने नाम किए हैं।

    महिला टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं।

    3 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। 2 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका टीम ने अपने नाम किए हैं।

    टीम

    इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है न्यूजीलैंड की टीम 

    न्यूजीलैंड की टीम प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। अनुभवी सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन से इस बड़े मुकाबले में काफी उम्मीदें होंगी।

    इनके अलावा अमेलिया केर से भी दक्षिण अफ्रीका की टीम को बचना होगा। वह शानदार फॉर्म में हैं।

    न्यूजीलैंड की संभावित एकादश: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रान जोनास, मौली पेनफोल्ड, जेस केर, हन्ना रोवे और लेई कास्पेरेक।

    प्लेइंग इलेवन 

    ये हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन 

    दक्षिण अफ्रीका की टीम को कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स से काफी उम्मीदें होंगी। ये दोनों खिलाड़ी इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रही हैं।

    इनके अलावा एनेके बॉश ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। नॉनकुलुलेको म्लाबा से गेंदबाजी में उम्मीदें होंगी।

    दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मारिजाने कप्प, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा और अयाबोंगा खाका।

    नजर

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

    प्लिमर ने न्यूजीलैंड के लिए पिछले 10 मुकाबलों में 239 रन बनाए हैं। उनकी औसत 23.9 की रही है।

    बेट्स के बल्ले से पिछले 10 मैच में 236 रन निकले हैं। लौरा दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछले 10 मुकाबलों में 313 रन बना चुकी हैं।

    केर ने पिछले 10 मैच में 5.89 की शानदार इकॉनमी रेट के साथ 18 विकेट झटके हैं।

    दक्षिण अफ्रीका की म्लाबा के नाम पिछले 7 मैच में 11 विकेट है। उनकी इकॉनमी 6 की है।

    ड्रीम इलेवन

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: इसाबेला गेज।

    बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट, सोफी डिवाइन और एनेके बॉश।

    ऑलराउंडर्स: क्लो ट्रायॉन, मारिजाने कप्प (उपकप्तान) और अमेलिया केर (कप्तान)।

    गेंदबाज: नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, ली ताहुहू और लेई कास्पेरेक।

    न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मैच 20 अक्टूबर को दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा। भारत में इस मैच को स्टार नेटवर्क और हॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 विश्व कप 2024
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप 2024: विजेता टीम को मिले 20.42 करोड़ रुपये, जानिए अन्य टीमों की राशि  टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप 2024 में उपविजेता रही दक्षिण अफ्रीका की टीम, शानदार रहा सफर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 में इन गेंदबाजों ने हासिल किए सर्वाधिक विकेट जसप्रीत बुमराह
    टी-20 विश्व कप 2024: हार्दिक पांड्या ने चटकाए 3 विकेट, भारत दूसरी बार बना चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    महिला टी-20 विश्व कप फाइनल: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी  महिला क्रिकेट विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 157 रन का लक्ष्य महिला टी-20 विश्व कप
    बेथ मूनी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में 2 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं महिला क्रिकेट विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, लगातार तीसरी बार बनी विजेता  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला टीम के न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव, 12 फरवरी से होगी वनडे सीरीज क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम भारत, महिला टी-20: न्यूजीलैंड को मिली 18 रन से जीत, ऐसा रहा मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जानिए कैसा रहा सफर  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में किया प्रवेश  अंडर-19 विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025