LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: ताजमिन ब्रिट्स ने अपना पहला शतक जड़ा, ये रिकॉर्ड्स बनाए 
ताजमिन ब्रिट्स ने कमाल की पारी खेली (फाइल तस्वीर)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: ताजमिन ब्रिट्स ने अपना पहला शतक जड़ा, ये रिकॉर्ड्स बनाए 

Jun 26, 2026
01:02 am

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 24वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स ने शानदार शतकीय पारी (114*) खेली। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 63 गेंदों में पूरा किया। इस विश्व कप का यह तीसरा शतक साबित हुआ। ब्रिट्स की इस पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 208/1 का स्कोर खड़ा कर दिया।

पारी

ऐसी रही ब्रिट्स की पारी और साझेदारी 

ब्रिट्स ने 69 गेंदों का सामना किया और 114 रन बनाए। उनके बल्ले से 15 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 165.22 की रही। पहले विकेट के लिए लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ ब्रिट्स ने 81 गेंदों में 121 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, एनरी डर्कसन के साथ इस खिलाड़ी ने सिर्फ 39 गेंदों में 87 रन जोड़ दिए। महिला टी-20 विश्व कप में ब्रिट्स शतक लगाने वाली दक्षिण अफ्रीका की सिर्फ दूसरी बल्लेबाज हैं।

टी-20

टी-20 विश्व कप में ऐसे रहे हैं ब्रिट्स के आंकड़े 

ब्रिट्स ने टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 2023 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 14 मुकाबले खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 47.90 की औसत से 527 रन बनाने में सफल रहीं हैं। एक शतक के अलावा उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मुकाबले में आया। उन्होंने टी-20 विश्व कप में 55 चौके और 9 छक्के जड़े हैं।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा ब्रिट्स का टी-20 करियर 

ब्रिट्स ने अपना पहला टी-20 अतरराष्ट्रीय मुकाबला 2018 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 82 मुकाबले खेले हैं और इसकी 79 पारियों में 15 बार नाबाद रहते हुए 32.37 की औसत से 2,072 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक के अलावा 15 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114* रन रहा है। इस खिलाड़ी ने अपने टी-20 करियर में सबसे ज्यादा रन (484) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ब्रिट्स ने ऐसे पूरा किया शतक 

Advertisement