महिला टी-20 विश्व कप 2026: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
क्या है खबर?
महिलाओं के टी-20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस टॉस के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। वह अब दुनिया की इकलौती ऐसी खिलाड़ी (पुरुष या महिला) बनी हैं, जिन्होंने 200 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैच में भारत ने प्रेमा रावत को मौका दिया है।
आंकड़े
WPL में RCB से खेल चुकी हैं प्रेमा रावत
लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने अब तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पिछले 2 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रतिनिधित्व किया है। 23 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने WPL में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 20.33 की औसत और 10.16 की इकॉनमी रेट के साथ 3 विकेट लिए हैं। वह घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड क्रिकेट टीम से खेलती हैं।
ट्विटर पोस्ट
हरमनप्रीत ने सौपीं प्रेमा को डेब्यू कैप
From the stalwart to the debutant! 🌟
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 21, 2026
Congratulations to Prema Rawat as she receives her T20I debut cap from Harmanpreet Kaur 💙#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #SAvIND | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/MnY1uPXXMN
रिकॉर्ड
हरमनप्रीत ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हरमनप्रीत के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच सूजी बेटस (184) ने खेले हैं। पुरुषों में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच (163) खेलने वाले खिलाड़ी हैं। यह बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हरमनप्रीत का 200वां मैच है। क्रिकबज के मुताबिक, महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हरमनप्रीत से ज्यादा कप्तानी सिर्फ इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज शार्लेट एडवर्ड्स (220) कर चुकी हैं।
टीमें
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा। भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, और प्रेमा रावत।