LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: भारत ने बांग्लादेश को हराया, मैच में बने ये  रिकॉर्ड्स
भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: भारत ने बांग्लादेश को हराया, मैच में बने ये  रिकॉर्ड्स

Jun 25, 2026
10:16 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 23वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में उनकी तीसरी जीत रही। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में उसे 6 विकेट से हार मिली थी। बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में दूसरी हार झेली है। उसने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 136/8 का स्कोर बनाया। जुइरिया फिरदौस ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। भारत के लिए राधा यादव ने 3 और श्री चरणी ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में शफाली वर्मा (53) और जेमिमा रोड्रिगेज (26) की पारियों की मदद से भारतीय टीम ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यास्तिका भाटिया ने 23 रन की पारी खेली। रितु मोनी ने बांग्लादेश के लिए 2 विकेट लिए।

इतिहास

श्री चरणी ने रचा इतिहास 

श्री चरणी ने महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने मुकाबले में 2 विकेट लेकर इस टूर्नामेंट में अपने विकेटों की संख्या 12 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही वह एक महिला टी-20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं हैं। श्री चरणी ने पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2020 के संस्करण में 10 विकेट अपने नाम किए थे।

Advertisement

अर्धशतक

शफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक 

शफाली ने मैच में 34 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 155.88 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां और बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 29 गेंदों में पूरा किया। टी-20 विश्व कप में शफाली के बल्ले से निकला यह दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 18 मुकाबले खेले हैं और 28.16 की औसत से 507 रन बनाए हैं।

Advertisement

विकेट

राधा ने की शानदार गेंदबाजी 

राधा ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 7 की रही। वहीं, श्री चरणी ने 4 ओवर में केवल 21 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। राधा ने भारत के लिए 90 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 106 विकेट चटकाए हैं। उनकी औसत 18.82 की रही है। इस खिलाड़ी ने 6.61 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने 21 विकेट लिए हैं।

Advertisement