LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2006: बेथ मूनी बनी 'प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
बेथ मूनी का महिला टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा है प्रदर्शन

महिला टी-20 विश्व कप 2006: बेथ मूनी बनी 'प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन

Jul 06, 2026
01:17 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में मेजबान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट हराकर अपना 7वां खिताब जीता। मुकाबले में कंगारू विकेटकीपर बेथ मूनी (64) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह उनका इस टूर्नामेंट में तीसरा अर्धशतक रहा। ऐसे में उन्हें 'प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। आइए मूनी के विश्व कप में प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

मूनी का इस विश्व कप में कैसा रहा प्रदर्शन?

मूनी का विश्व कप 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 7 मैचों में 47.60 की औसत और 142.51 की स्ट्राइक रेट से 238 रन बना हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 74 रन का रहा। इसके साथ ही वह इस विश्व कप संस्करण में दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज भी रहीं। उनके आगे इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की डैनी वायट-हॉज रही, जिन्होंने 7 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक से 302 रन बनाए।

रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप फाइनल में 3 बार 50+ स्कोर

मूनी का यह अर्धशतक टी-20 विश्व कप फाइनल (पुरुष और महिला दोनों मिलाकर) में तीसरा 50+ स्कोर है। वह यह कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले उन्होंने विश्व कप 2020 और 2023 के फाइनल मुकाबलों में भी अर्धशतकीय पारियां खेली थी। पुरुषों के टी-20 विश्व कप के फाइनल विराट कोहली, कुमार संगाकारा और मार्लोन सैमुअल्स ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने फाइनल में एक से अधिक अर्धशतक (प्रत्येक के 2) बनाए हैं।

Advertisement

सर्वाधिक

टी-20 विश्व कप फाइनल में सबसे अधिक रन

मूनी टी-20 विश्व कप फाइनल (पुरुष और महिला दोनों मिलाकर) में 3 अर्धशतकों के अलावा सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं। उन्होंने पांच मैचों में 115 की औसत से 230 रन बनाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग से 55 और वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स से 67 रन अधिक बनाए हैं। फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।

Advertisement

सफलता

टी-20 विश्व कप इतिहास की सफल बल्लेबाज है मूनी

फाइनल में लगाया गया अर्धशतक मूनी के टी-20 विश्व कप इतिहास का 9वां, 50+ रन (संयुक्त रूप से सर्वाधिक) का स्कोर रहा। उनके अलावा साइवर-ब्रंट ने भी 9 स्कोर, 50+ रन के बनाए हैं। मूनी ने टी-20 विश्व कप में अब तक 35 मैचों की 32 पारियों में 43.04 की औसत और 121.77 की स्ट्राइक रेट से 990 रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीसरी सर्वाधिक रन वाली बल्लेबाज हैं।

करियर

कैसा रहा है मूनी का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

मूनी ने साल 2016 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 125 मैच खेले हैं, जिसकी 119 पारियों में 41.12 की औसत और 126.48 की स्ट्राइक रेट से 3,783 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 117 रन का रहा है। वह अब तक 488 चौके और 20 छक्के भी जड़ चुकी हैं।

Advertisement