Loading...
महिला टी-20 एशिया कप 2026: आंकड़ों में देखें टूर्नामेंट का पूरा लेखा-जोखा
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप अपने नाम किया (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

महिला टी-20 एशिया कप 2026: आंकड़ों में देखें टूर्नामेंट का पूरा लेखा-जोखा

Sep 14, 2026
05:52 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को हराकर महिला टी-20 एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। इस जीत में सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की रिकॉर्ड साझेदारी की अहम भूमिका रही। दोनों ने 129 रन की शानदार साझेदारी कर भारत का स्कोर 183/5 तक पहुंचाया। जवाब में श्रीलंका 111 रन पर सिमट गई। अब आंकड़ों के जरिए महिला टी-20 एशिया कप 2026 के पूरे टूर्नामेंट पर नजर डालते हैं।

रन

इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

शफाली ने टूर्नामेंट में 47.20 की औसत से 236 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।

वहीं, स्मृति ने 42.60 की औसत से 213 रन बनाए। कोई अन्य बल्लेबाज 110 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

शफाली ने 3 बार 50+ का स्कोर बनाया, जबकि स्मृति ने 2 बार यह आंकड़ा पार किया।

स्मृति टूर्नामेंट की एकमात्र शतक लगाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 124 रन बनाए।

टूर्नामेंट

टूर्नामेंट में हुई एकमात्र शतकीय साझेदारी 

शफाली और स्मृति की फाइनल में 129 रन की साझेदारी पूरे टूर्नामेंट की एकमात्र शतकीय साझेदारी रही।

वहीं, टूर्नामेंट के शीर्ष 4 टीम स्कोर भारत के नाम रहे।

भारत ने हांगकांग के खिलाफ 193/5, श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 183/5, थाईलैंड के खिलाफ 159/9 और बांग्लादेश के खिलाफ 149/6 रन बनाए।

सबसे कम स्कोर इंडोनेशिया का रहा, जो श्रीलंका के खिलाफ 49 रन पर सिमट गए थे। इसके बाद पाकिस्तान 55 और हांगकांग 56 रन पर आउट हुए।

ADVERTISEMENT

गेंदबाज

इन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट 

गेंदबाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 3.84 की इकॉनमी से 14 विकेट लेकर दीप्ति शर्मा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं।

उनकी साथी श्री चरणी ने 3.65 की इकॉनमी से 12 विकेट लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।

श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 5.02 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए।

कम से कम 10 ओवर गेंदबाजी करने वाली गेंदबाजों में चरणी और दीप्ति की इकॉनमी सबसे बेहतर रही।

ADVERTISEMENT

हॉल

इन गेंदबाजों ने लिए 5 विकेट हॉल

अटापट्टू ने इंडोनेशिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ सिर्फ 3.3 ओवर में 7 विकेट लिए, जिसमें हैट्रिक भी शामिल रही।

वहीं, पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल 7 रन देकर 6 विकेट लिए।

ये महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूर्ण सदस्य टीम की किसी खिलाड़ी के शीर्ष 2 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन हैं।

इस संस्करण में इनके अलावा कोई अन्य गेंदबाज पांच विकेट नहीं ले सकी।

ADVERTISEMENT