NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विमेंस प्रीमियर लीग 2023: BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की नीलामी सूची, जानिए अहम बातें
    अगली खबर
    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की नीलामी सूची, जानिए अहम बातें
    महिला प्रीमियर लीग 2023 में 409 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की नीलामी सूची, जानिए अहम बातें

    लेखन मनोज शर्मा
    Feb 07, 2023
    07:06 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का उद्घाटन संस्करण 4 से 26 मार्च, 2023 तक मुंबई में खेला जाएगा।

    इस टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका आयोजन मुंबई के ही ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई स्टेडियम में किया जाएगा।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को नीलामी की तारीख और उसमें शामिल होने वाली क्रिकेटरों की सूची जारी कर दी है।

    13 फरवरी को मुंबई के जिओ विश्व कन्वेंशन सेंटर में कुल 409 क्रिकेटरों की नीलामी में बोली लगेगी।

    रिपोर्ट

    नीलामी में 246 भारतीय खिलाड़ी 

    WPL के उद्घाटन संस्करण के लिए होने वाली इस नीलामी के लिए कुल 1,525 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। छंटनी के बाद अंतिम सूची में 409 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

    सूची में शामिल 409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से आठ सहयोगी देशों की खिलाड़ी हैं।

    इसके साथ ही कुल कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 202 और अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 199 है, आठ खिलाड़ी सहयोगी देशों से हैं।

    रिपोर्ट

    हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना सर्वोच्च बेस प्राइस वाली सूची में 

    BCCI के अनुसार, पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।

    नीलामी के लिए उच्चतम बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, जिसमें 24 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, अंडर-19 टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान शफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने खुद को उच्चतम बेस प्राइस (50 लाख रुपये) की श्रेणी में रखा है।

    रिपोर्ट

    50 लाख की बेस प्राइस सूची में 13 विदेशी खिलाड़ी 

    50 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली सूची में 13 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें एलिसा पेरी, एलिसा हिली, सोफी एक्लेस्टोन, एश्ले गार्डनर, नताली क्लीवर, मेग लैनिंग और सोफी डिवाइन प्रमुख खिलाड़ी हैं।

    इसके अलावा नीलामी में उतरने वाली 30 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। जिसमें स्टार खिलाड़ियों हेली मैध्यूज, बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्राथ, हरलीन देओल, हीथर नाइट और एमी जोंस को शामिल किया गया है।

    रिपोर्ट

    इन समूहों के पास है WPL की पांच टीमों का मालिकाना हक 

    अडाणी समूह ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को सबसे महंगे दाम 1,289 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    मुंबई टीम को मुंबई इंडियंस (MI) के मालिकों ने 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मालिकों ने बेंगलुरु टीम को 901 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    दिल्ली की टीम को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मालिकों ने 810 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    कैप्री ग्लोबल ने लखनऊ स्थित टीम को 757 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिला क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    विमेंस प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श

    महिला क्रिकेट

    महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप: रवांडा की गेंदबाज का एक्शन मिला अवैध, गेंदबाजी पर लगा बैन टी-20 विश्व कप
    महिला इंडियन प्रीमियर लीग: प्लेइंग इलेवन में पांच विदेशी खिलाड़ियों की अनुमति दे सकती है BCCI विमेंस प्रीमियर लीग
    अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सुपर-6 में बनाई जगह, जानिए आंकड़े अंडर-19 विश्व कप
    भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 27 रन से हराया, डेब्यू मैच में छाई अमनजोत भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स धोनी
    ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम: ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम को बताया कमजोर, कहा- हराना है आसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप 2023 ये जुड़ी अहम जानकारी, जानिए किस टीम का पलड़ा सबसे भारी महिला टी-20 विश्व कप
    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  रणजी ट्रॉफी

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WIPL: मैनचेस्टर यूनाइटेड समेत आठ IPL फ्रेंचाइजी लगा सकती हैं महिला टीमों के लिए बोली- रिपोर्ट महिला क्रिकेट
    महिला इंडियन प्रीमियर लीग: वॉयकॉम-18 ने हासिल किए पहले 5 सालों के मीडिया प्रसारण अधिकार महिला क्रिकेट
    महिला IPL: पहला सीजन खेल सकती हैं मिताली राज, क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत मिताली राज
    महिला IPL से BCCI को हो सकता है 4,000 करोड़ रूपये का फायदा- रिपोर्ट BCCI
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025