Loading...
महिला एशिया कप 2026: पाकिस्तान की नशरा संधू ने 6 विकेट चटकाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स
पाकिस्तान की नशरा संधू ने 6 विकेट चटकाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स

महिला एशिया कप 2026: पाकिस्तान की नशरा संधू ने 6 विकेट चटकाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स

Sep 08, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की स्पिनर नशरा संधू ने महिला एशिया कप 2026 में सोमवार को हांगकांग महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अहम मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय (महिला और पुरुष) में 6 विकेट लेने वाली पाकिस्तान की पहली गेंदबाज बन गई हैं। दुबई में खेले गए इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में महज 7 रन देकर 6 विकेट चटकाने का अविश्वसनीय कारनामा किया।

गेंदबाजी

कैसी रही संधू की गेंदबाजी?

संधू के 6 विकेटों की बदौलत पाकिस्तान ने 143 रनों के अपने लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया।

उन्होंने अपने दूसरे ओवर में एक विकेट, तीसरे ओवर में 2 और चौथे ओवर में 3 विकेट लिए।

इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल पाकिस्तान को 72 रनों से जीत दिलाई, बल्कि मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उसकी जगह भी पक्की कर दी।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में हांगकांग की टीम 19 ओवरों में सिर्फ 71 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

इतिहास

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तानी गेंदबाज

क्रिकइंफो के अनुसार, संधू अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय (महिला और पुरुष) मैच में 6 विकेट लेने वाली पहली पाकिस्तानी खिलाड़ी बनी हैं।

उनसे पहले सुफियान मुकीम (5/3 बनाम जिम्बाब्वे, 2024), ओमैमा सोहैल (5/13 बनाम श्रीलंका, 2022) और निदा डार (5/21 बनाम श्रीलंका, 2018) ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

इस बीच संधू के नवीनतम शानदार प्रदर्शन ने महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके विकेटों की संख्या को 88 मैचों में 20.06 की शानदार औसत के साथ 89 विकेट तक पहुंचा दिया है।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

यह कारनामा करने वाली दूसरी गेंदबाज

संधू के इस प्रदर्शन ने उन्हें श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू के बाद टी-20 एशिया कप मैच (पुरुष और महिला दोनों मिलाकर) में 6 या उससे अधिक विकेट लेने वाली दूसरी खिलाड़ी बना दिया।

अट्टापट्टू ने 2 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अपनी टीम के ग्रुप-B मैच के दौरान 3.3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

संधू और अट्टापट्टू ही महिला टी-20 में पूर्ण सदस्य टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाली गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENT