Loading...
महिला एशिया कप 2026: भारत ने थाईलैंड को हराकर किया विजयी आगाज, ये बने रिकॉर्ड्स
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को हरा दिया है

महिला एशिया कप 2026: भारत ने थाईलैंड को हराकर किया विजयी आगाज, ये बने रिकॉर्ड्स

Aug 30, 2026
11:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले जा रहे महिला एशिया टी-20 कप 2026 के तीसरे मुकाबले में थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम को एकतरफा अंदाज में 94 रनों से हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 155/9 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में थाईलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे महज 65 रन बनाकर ढेर हो गई। आइए इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

भारत ने इस तरह जीता मुकाबला

थाइलैंड की कप्तान थिपाचा पुत्थावोंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इसके बाद भारत ने सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा (64), प्रतिका रावल (22) और स्मृति मंधाना (19) की पारियों से 155/9 का स्कोर खड़ा किया।

थाइलैंड की ओर से सुलीपोर्न लाओमी ने 4 ओवर में 26 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

जवाब में थाइलैंड की टीम नन्नापत कोंचारोएनकाई (41) की पारी की मदद से 16.1 ओवर में केवल 60 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

गेंदबाजी

शानदार रही भारतीय टीम की गेंदबाजी

मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने का मौका नहीं किया और टीम की जीत सुनिश्चित की।

नंदनी शर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा ने 1.1 ओवर में एक मेडन के साथ 3 विकेट लिए।

श्रीचरणी ने 3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए।

इसी तरह क्रांति गौड़ ने भी 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाजी

पूरी तरह विफल रही थाईलैंड की बल्लेबाजी

मुकाबले में थाइलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रही। टीम की 10 खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी, जिनमें से 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

थाइलैंड के लिए कोंचारोएनकाई ने ही भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और वह 41 रन बनाने के बाद आखिरी विकेट के रूप में आउट हुईं।

उन्होंने अपनी पारी में 48 गेंदों का सामना किया और 5 शानदार चौके भी जड़ने में सफल रहीं।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाजी

शफाली ने थाईलैंड के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक

भारत के लिए शफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 19वां और थाईलैंड के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

वह अपनी पारी में 36 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुईं। इसमें 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

यह उनका थाईलैंड के खिलाफ तीसरा ही मैच था। इस टीम के खिलाफ उनके अब 114 रन हो गए हैं।

उपलब्धि

दीप्ति बनी 150 टी-20 अंतरराष्ट्री मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय महिला

इसी मुकाबले में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति ने अपने करियर का 150वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

वह हरमनप्रीत कौर (202) और स्मृति मंधाना (171) के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की केवल तीसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं।

वह अब तक 97 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 22.37 की औसत से 1,275 रन बना चुकी है। इसी तरह 147 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.70 की औसत से 171 विकेट भी चटका चुकी हैं।

रिकॉर्ड

दिप्ती बनी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज

दिप्ती ने मुकाबले में अपना तीसरा विकेट लेने के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वह अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बन गई हैं। उनके अब 150 मैच की 147 पारियों में 171 विकेट हो गए हैं।

उन्होंने इस मामले में थाईलैंड की थिपचा पुत्थावोंग (170) को पीछे छोड़ दिया है।

सूची में रवांडा की हेनरिएट इशिमवे (164) तीसरे और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सोफी एक्लेस्टोन (154) चौथे नंबर पर हैं।

जानकारी

दीप्ति बनी बिना रन खर्च किए 3+ विकेट लेने वाली पहली भारतीय

दीप्ति ने मुकाबले में 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं।

ADVERTISEMENT