Page Loader
WTC का खिताब जीतना गर्व का क्षण था, लेकिन एशेज अभी भी शिखर है- स्टीव स्मिथ
WTC फाइनल में स्टीव स्मिथ ने शतक लगाया था (तस्वीर: ट्विटर/@cricketcomau)

WTC का खिताब जीतना गर्व का क्षण था, लेकिन एशेज अभी भी शिखर है- स्टीव स्मिथ

Jun 16, 2023
03:15 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच कुछ ही देर में एशेज 2023 के पहले टेस्ट की शुरुआत होगी। ABC न्यूज से बातचीत में स्टीव स्मिथ ने कहा, "टेस्ट चैंपियनशिप जीतकर हमारा पिछला हफ्ता शानदार रहा। इसमें दो साल की कड़ी मेहनत लगी थी। यह सभी खिलाड़ियों के लिए गर्व का क्षण था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेटरों के लिए एशेज शिखर है। हम जीवन भर इसके लिए काम करते हैं, इसलिए यह रोमांचक होने वाला है।"

प्रदर्शन

स्मिथ ने लगाया था शतक

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया था। निर्णायक मुकाबले में स्मिथ ने पहली पारी में 268 गेंदों पर 121 रन और दूसरी पारी में 47 गेंदों पर 34 रन बनाए थे। स्मिथ ने 97 टेस्ट की 171 पारियों में अब तक 60.04 की औसत और 53.81 की स्ट्राइक रेट से 8947 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट में करीब 60 की औसत से 3044 रन बनाए हैं।