विंबलडन 2023: पुरुष सिंगल्स का फाइनल देखने पहुंचे रवि शास्त्री, शेयर की तस्वीर
क्या है खबर?
विंबलडन 2023 में आज पुरुष सिंगल्स के फाइनल में 23 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच का सामना कार्लोस अल्काराज से हो रहा है।
रवि शास्त्री भी इस मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी शेयर की है।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, "अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर का आज सबसे बड़ा दिन है। ग्रैंडमास्टर प्रशिक्षु (कार्लोस अल्काराज) से भिड़ने के लिए तैयार हैं। यह स्थान हर बार रॉयल्टी और क्लास का अनुभव कराता है।"
ट्विटर पोस्ट
रवि शास्त्री ने शेयर की तस्वीर
Easily one of the biggest days in an International sporting calendar. The Grandmaster ready to lock horns with the apprentice. A guaranteed Master on this surface soon. This place just Exudes Royalty and Class every time @Wimbledon #Wimbledon pic.twitter.com/wqX2RccllQ
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) July 16, 2023
रिकॉर्ड
जोकोविच की नजर 24वें ग्रैंड स्लैम पर
जोकोविच अगर आज निर्णायक मुकाबला जीतते हैं तो यह उनका 24वां ग्रैंड स्लैम होगा। वह महिला और पुरुष मिलाकर सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने के मार्ग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे।
यह जोकोविच का कुल 8वां और लगातार 5वां विंबलडन खिताब होगा। इस मामले में वह रोजर फेडरर की बराबरी भी कर लेंगे।
वहीं अगर कार्लोस जीत दर्ज करते हैं तो यह उनका पहला विंबलडन और दूसरा ग्रैंड स्लैम होगा। 2022 में उन्होंने US ओपन का खिताब जीता था।
जानकारी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रवि शास्त्री का प्रदर्शन
रवि शास्त्री ने अपने करियर में 80 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 121 पारियों में उन्होंने 35.79 की औसत से 3,830 रन बनाए। इसके अलावा 150 वनडे की 128 पारियों में उन्होंने 29.04 की औसत से 3,108 रन बनाए थे।