क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच? BCCI सचिव ने तोड़ी चुप्पी
क्या है खबर?
हाल ही में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला होगा। अब ऐसी खबरों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इसको लेकर BCCI में कोई चर्चा नहीं हुई है और रोहित के संन्यास को लेकर सामने आ रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
बयान
लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा- देवजीत सैकिया
साइकिया ने PTI से कहा, "मीडिया में रोहित के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं पूरे यकीन के साथ कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे।"
साइकिया ने आगे कहा, "रोहित जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। स्पष्ट शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।"
बल्ला
वनडे क्रिकेट में नहीं चल रहा रोहित का बल्ला
इंग्लैंड दौरे पर रोहित का बल्ला अब तक खामोश रहा है।
उन्होंने पहले 2 वनडे में क्रमश: 11 और 47 गेंदों में 26 रन बनाए।
कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान भी रोहित अपनी पुरानी लय में नजर नहीं आए और गेंद को सही तरीके से बल्ले पर लेने के लिए संघर्ष करते दिखे।
उन्होंने साल 2026 में 8 पारियों में 30.12 की औसत से सिर्फ 241 रन बनाए हैं।
पिछली रिपोर्ट
पिछली रिपोर्ट में किया गया था दावा
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के साथ चल रही सीरीज के बाद भारतीय टीम के साथ रोहित का वनडे करियर खत्म हो सकता है।
खबरों के मुताबिक, रोहित को साफ कर दिया है कि इस सीरीज के बाद टीम भविष्य की योजनाओं के साथ आगे बढ़ेगी।
चयन समिति अब युवा खिलाड़ियों को मौका देने के पक्ष में है।
इसी कारण यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में नियमित अवसर देने की तैयारी की जा रही है।
रन
रनों के मामले में रोहित ने इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ा
रोहित ने एक और उपलब्धि हासिल की और वनडे में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में यह मुकाम हासिल किया।
रोहित ने अपना 9वां रन बनाते ही पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ दिया।
रोहित ने 11,757 रन बनाए हैं और इंजमाम ने 1991 से 2007 के बीच पाकिस्तान और ICC के लिए 11,739 रन बनाए थे।