Loading...
क्या श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सारांश जैन को मिलेगा मौका?
सारांश जैन अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं (फाइल तस्वीर)

क्या श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सारांश जैन को मिलेगा मौका?

Aug 04, 2026
01:39 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 33 वर्षीय ऑलराउंडर को वाशिंगटन सुंदर के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर होने के बाद मौका मिला है। सारांश ने इंडिया-A के श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब वह आगामी सीरीज में भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

टीम

भारत के लिए अहम हथियार साबित हो सकते हैं सारांश 

सुंदर की गैरमौजूदगी में सारांश भारतीय टीम के एकमात्र दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं।

वह अपनी गेंद को बाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर ले जाने की क्षमता रखते हैं, जिससे श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कामिंदु मेंडिस और सोनल दिनुषा जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

ऐसे में सारांश ऑफ स्पिन से भारत के लिए अहम हथियार साबित हो सकते हैं।

मौका

प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना सारांश के लिए बड़ी चुनौती

सारांश के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होना करियर का बड़ा पड़ाव है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना उनके लिए एक अलग चुनौती होगी।

भारतीय टीम के स्पिन विभाग में पहले से रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार जैसे विकल्प मौजूद हैं।

हालांकि, अगर सुंदर की वापसी में देरी होती है या टीम प्रबंधन निचले क्रम में बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहता है तो सारांश का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENT

प्रथम श्रेणी

प्रथम श्रेणी में ऐसे हैं सारांश के आंकड़े 

सारांश ने साल 2014 में तमिलनाडु के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था।

उन्होंने अब तक 54 मैच खेले हैं, जिसकी 97 पारियों में 27.30 की औसत और 3.01 की इकॉनमी से 188 विकेट चटकाए हैं। इसमें 10 बार 4 और 10 बार 5 विकेट हॉल शामिल हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/75 का रहा है।

इसी तरह उन्होंने 85 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2,223 रन भी बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT