Loading...
क्या रोहित-कोहली वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे? आशीष नेहरा ने दिया जवाब
रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर आशीष नेहरा ने अहम बयान दिया है

क्या रोहित-कोहली वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे? आशीष नेहरा ने दिया जवाब

Sep 09, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों में जुटी है। इस बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली का भविष्य भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित को वनडे टीम से बाहर किए जाने की अफवाहों को खारिज कर दिया है, लेकिन अभी भी बहस जारी है। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने दोनों दिग्गजों की भागीदारी पर बेहद व्यावहारिक और महत्वपूर्ण बयान दिया है।

बयान

नेहरा ने क्या दिया बयान?

कोलकाता में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में रोहित-कोहली के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की संभावना पर नेहरा ने कहा, "हमने देखा है, न केवल भारतीय क्रिकेट में बल्कि किसी भी खेल में कि 2-3 सप्ताह पहले चीजें बदल जाती हैं। अगर वे अच्छा खेल रहे हैं, अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो क्यों नहीं? इन खिलाड़ियों की बात पर किसी भी कोच या कप्तान के लिए फैसला करना आसान नहीं होने वाला है।"

समय

अभी 13 महीने का समय बाकी है- नेहरा

नेहरा ने आगे कहा, "हम सभी जानते हैं, हमें इस पर चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है कि उन्होंने अतीत में क्या किया है, लेकिन अगले 13 महीने एक लंबा समय है, अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि रोहित या विराट वहां होंगे या नहीं।"

उन्होंने कहा, "मेरा मतलब है, इन लड़कों के लिए उम्र सिर्फ एक संख्या है, लेकिन मैं किसी भी तरह की निश्चितता को लेकर ना कह रहा हूं। यह कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी।"

ADVERTISEMENT

चयन

चयन प्रक्रिया पर क्या बोले नेहरा?

नेहरा ने यह भी स्पष्ट किया कि इतने बड़े सीनियर खिलाड़ियों को टीम में रखने या बाहर करने का फैसला किसी एक व्यक्ति के हाथ में नहीं होता।

उन्होंने कहा, "अगर वे लगातार रन बनाते हैं तो उन्हें दौड़ से बाहर नहीं किया जा सकता, लेकिन अगर आप या मैं कोच होते, तो भी यह सिर्फ मेरा फैसला नहीं होता। BCCI में 5 चयनकर्ता होते हैं और निर्णय लेने में कई अन्य लोग भी शामिल होते हैं।"

ADVERTISEMENT

विवरण

भारत के आगामी वनडे मैच

घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां वह 5 वनडे, 5 टी-20 मैच और 2 टेस्ट मैच खेलेगी।

बाद में दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली जाएगी, जिसमें 3 वनडे मैच भी शामिल होंगे।

इसके बाद भारत में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। वनडे विश्व कप की टीम को अंतिम रूप देने के लिए ये मैच महत्वपूर्ण हैं।

ADVERTISEMENT