Loading...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर?
फिटनेस पर निर्भर करेगा बुमराह का चयन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर?

Jul 26, 2026
05:22 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। 15 अगस्त से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अंतर्गत 2 मैचों की सीरीज खेली जानी है। अब खबर है कि भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भी सीरीज में हिस्सा लेने के लिए संशय की स्थिति है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

30 जुलाई तक आराम करेंगे बुमराह 

ऐसी उम्मीद है कि BCCI श्रीलंका दौरे के लिए 28 जुलाई को अपनी टीम की घोषणा करेगा।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल होने वाले सुंदर के दूसरे टेस्ट में भी चुने जाने पर संदेह है।

इंग्लैंड के ही खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल होने वाले बुमराह का चयन फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

वह 30 जुलाई तक आराम करेंगे और इसके बाद बेंगलुरु स्थित COE में रिपोर्ट करेंगे।

चोट 

नितीश रेड्डी का भी नहीं होगा चयन 

श्रीलंका दौरे के लिए नीतीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं होंगे।

उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया था लेकिन सीरीज से पहले चोट की वजह से बाहर हो गए थे। भारतीय टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से परेशान चल रही है।

तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोटिल हैं और साई सुदर्शन भी फिटनेस हासिल करने के प्रयास में रिकवरी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT