Page Loader
एक एशेज टेस्ट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बने एलेक्स कैरी
पहले एशेज में कैरी ने 9 शिकार किए (तस्वीर: ट्विटर/@cricketcomau)

एक एशेज टेस्ट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बने एलेक्स कैरी

Jun 19, 2023
11:04 pm

क्या है खबर?

एजबेस्टन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य मिला है। मुकाबले के चौथे दिन इंग्लिश टीम दूसरी पारी में 273 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 393 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 4 शिकार किए। वहीं पहली पारी में उन्होंने 5 शिकार किए थे। कैरी ने 3 स्टंपिंग की।

आंकड़े

इन विकेटकीपर ने भी किए 9 शिकार

कैरी एक एशेज टेस्ट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ही गिल लैंगली, रॉड मार्श, इयान हीली और एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी कर ली। इन विकेटकीपर के नाम भी एक एशेज टेस्ट में 9 शिकार करने का रिकॉर्ड है। एलेक्स कैरी ने पहली पारी में 99 गेंद पर 66.67 की स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया था।