Loading...
भारतीय तेज गेंदबाजों के मुरीद क्यों हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच? जानिए वजह
भारतीय तेज गेंदबाज सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं (फाइल तस्वीर)

भारतीय तेज गेंदबाजों के मुरीद क्यों हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच? जानिए वजह

Nov 09, 2026
02:30 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। पहले 2 वनडे मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है। न्यूजीलैंड की टीम इन मैचों में क्रमशः 185 और 134 रन पर सिमट गई। अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार की चौकड़ी ने ऑकलैंड और वेलिंगटन में अब तक न्यूजीलैंड के 20 में से 17 विकेट अपने नाम किए हैं।

बयान

रोंची ने क्या कहा? 

रोंची ने भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वे लगातार बल्लेबाजों के सामने मुश्किल सवाल खड़े कर रहे हैं।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि गेंदबाजों के लिए यह काफी अच्छा अनुभव होगा, क्योंकि उन्हें ऐसे मुकाबलों में खेलने का मौका मिल रहा है, जहां गेंद ज्यादा स्विंग नहीं कर रही, बल्कि उन्हें पिच से मदद मिल रही है।

ऐसी परिस्थितियों में गेंदबाजी करना उनके लिए खुशी की बात होगी।

सपाट

सपाट पिचों पर गेंदबाजी करते हैं भारतीय गेंदबाज- रोंची 

रोंची ने आगे कहा, "वे सपाट पिचों पर गेंदबाजी करने के इतने आदी हैं। यहां सही लेंथ और लाइन का अंदाजा लगाना गेंद को थोड़ा स्विंग कराना और अपनी रणनीति के मुताबिक गेंदबाजी करके बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करना उनके लिए अहम रहा है। उन्होंने यह काम बखूबी किया है। हमारे बल्लेबाजों को चुनौती दी है और शुरुआती विकेट हासिल किए हैं। युवा खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करते और ज्यादा मौके हासिल करने की कोशिश करते देखना रोमांचक है।"

ADVERTISEMENT

पलड़ा

सीरीज में गेंदबाजों का पलड़ा है भारी- रोंची

रोंची ने कहा कि फिलहाल सीरीज में गेंदबाजों का पलड़ा भारी है और इसमें कुछ गलत नहीं है।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक रूप से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है।

भारत में अगर टीम 400 रन नहीं बनाती है तो उसे मुश्किल में माना जाता है। रोंची के मुताबिक, इस तरह की सोच बिल्कुल बेतुकी है।

गेंदबाजों को परिस्थितियों से मदद मिलने का मौका है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अच्छी गेंदबाजी करनी होती है।

ADVERTISEMENT