Loading...
वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? जानिए कौनसा नियम बना रुकावट
वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 टीम में जगह नहीं दी गई है

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? जानिए कौनसा नियम बना रुकावट

Aug 29, 2026
12:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, लेकिन 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है। इसने क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया है। आइए इसका कारण जानते हैं।

कारण

क्या रहा सूर्यवंशी का चयन न किए जाने का कारण?

सूर्यवंशी का चयन न होने का कारण खराब फॉर्म या फिटनेस नहीं, बल्कि BCCI का विशेष नियम है।

साल 2016 में लागू इस नियम के तहत कोई भी खिलाड़ी अपने जीवनकाल में केवल एक बार अंडर-19 विश्व कप खेल सकता है।

सूर्यवंशी 2026 का विश्व कप खेल चुके हैं और दोबारा नहीं खेल सकते है। ऐसे में बोर्ड ने नए खिलाड़ियों को अवसर देने का फैसला किया है।

इस नियम के चलते 2018 में वाशिंगटन सुंदर भी बाहर रहे थे।

अवसर

भारतीय क्रिकेट टीम और एशियाई खेल 2026 में खेलेंगे सूर्यवंशी

अंडर-19 टीम से बाहर रहने वाले सूर्यवंशी अब सीनियर स्तर पर नजर आएंगे। वह 13 सितंबर से नई दिल्ली में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जानी वाली टी-20 सीरीज खेल सकते हैं।

इसी तरह एशियाई खेल 2026 के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है।

यह प्रतियोगिता जो 19 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच जापान के ऐची-नागोया में खेली जाएगी। सूर्यवंशी इस समय उसकी तैयारी में जुटे हैं।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का कार्यक्रम

भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीमों के बीच मुकाबले राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज के मुकाबले 18, 21 और 23 सितंबर को राजकोट में खेले जाएंगे, जिसमें लक्ष्य रायचंदानी कप्तान और यशवर्धन चौहान उपकप्तान होंगे।

इसी तरह दोनों टीमों के बीच पहला चार दिवसीय टेस्ट मैच 27-30 सितंबर (राजकोट) और दूसरा मुकाबला 5-8 अक्टूबर तक अहमदाबाद में खेला जाएगा।

इसमें यशवर्धन चौहान कप्तान और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान होंगे।

ADVERTISEMENT