Loading...
ICC ने भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को डिमेरिट अंक क्यों दिया?
गुरनूर बरार को मिला डिमेरिट अंक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ICC ने भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को डिमेरिट अंक क्यों दिया?

Jul 16, 2026
03:56 pm

क्या है खबर?

बर्मिंघम में हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच के दौरान ICC आचार संहिता के लेवल वन का उल्लंघन करने पर भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को चेतावनी दी गई है। बरार को ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इसके अलावा बरार के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है।

कक 

गुरनूर बरार ने स्वीकार की अपनी गलती

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में हुई, जब बरार ने फील्डिंग करते समय गेंद उठाई और उसे गलत और खतरनाक तरीके से बल्लेबाज की ओर फेंका।

यह अनुच्छेद 'अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने' से संबंधित है।

इस तेज गेंदबाज ने अपना अपराध मान लिया और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

प्रदर्शन 

बरार ने पहले वनडे में लिए थे 2 विकेट 

बरार ने सीरीज के पहले वनडे मैच में 9 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें 6.77 की इकॉनमी रेट से 61 रन दिए थे।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2 विकेट लिए थे।

वह बर्मिंघम में हुए मैच में जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ खेले थे।

उस मैच में इंग्लैंड की टीम 258 रन पर ही सिमट गई थी।

जवाब में भारतीय टीम ने शुभमन गिल (80) की पारी की मदद से लक्ष्य हासिल किया था।

ADVERTISEMENT