Loading...
पृथ्वी शॉ ने योगराज सिंह को क्यों दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी? जानिए पूरा विवाद
पृथ्वी शॉ ने बड़ी चेतावनी दी है (फाइल तस्वीर)

पृथ्वी शॉ ने योगराज सिंह को क्यों दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी? जानिए पूरा विवाद

Nov 23, 2026
03:13 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर की गई टिप्पणियों पर पूर्व खिलाड़ी योगराज सिंह को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने अतीत को लेकर कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं है, लेकिन वह किसी को इसका इस्तेमाल नकारात्मकता फैलाने, उनकी छवि खराब करने या प्रचार पाने के लिए नहीं करने देंगे। योगराज ने शॉ के करियर में गिरावट के लिए पार्टी, शराब और खराब संगति को जिम्मेदार ठहराया था।

बयान

योगराज ने क्या कहा था?

योगराज ने स्पोर्ट्स लॉन्चपैड पर कहा, "शॉ का करियर क्यों ढलान पर चला गया? उनसे पहले विनोद कांबली के साथ भी ऐसा ही हुआ था। इसकी वजह पार्टियां, महिलाओं के साथ घूमना, सिगरेट और शराब थी। मैंने एक बार कांबली से पूछा था बेटा, तुम्हें क्या हो गया है? तुम्हारे पास इतनी प्रतिभा है। तुम रात के 2:30 बजे अपने कमरे में लौट रहे हो।"

इस पर उन्होंने कहा था, "अब हम एक अलग तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं।"

आउट

जो कांबली के साथ हुआ वही शॉ के साथ हुआ- योगराज 

योगराज ने आगे कहा, "अगली सुबह कर्टनी वॉल्श ने उन्हें आउट कर दिया और भारत वह मैच हार गया। इसके बाद जिस लड़की के साथ वह थे, उसने भी उन्हें छोड़ दिया। फिर उन्हें सिगरेट और शराब देने वाला भी कोई नहीं था। शॉ के साथ भी ऐसा ही हुआ। जब आप पार्टियों में जाते हैं, महिलाओं के पीछे घूमते हैं, शराब पीते हैं और गलत संगति में रहते हैं तो आपके साथ भी वही होगा जो उनके साथ हुआ।"

ADVERTISEMENT

बल्लेबाज

शॉ ने जवाब में क्या कहा?

शॉ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरा अतीत मेरी जिंदगी का हिस्सा है और मुझे कुछ भी छिपाने या शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। मैं किसी व्यक्ति को जानबूझकर मेरे नाम, निजी जिंदगी या अतीत का इस्तेमाल नकारात्मकता फैलाने, बेवजह विवाद खड़ा करने, मेरी छवि खराब करने या अपने प्रचार और लोकप्रियता के लिए करने की अनुमति नहीं दूंगा। अपनी राय रखना और किसी को झूठे, भ्रामक, मानहानिकारक या दुर्भावनापूर्ण कंटेंट के जरिए जानबूझकर निशाना बनाना दोनों अलग-अलग बातें हैं।'

ADVERTISEMENT

इंस्टाग्राम

शॉ ने दे दी चेतावनी 

शॉ ने आगे लिखा, 'इसे मेरी स्पष्ट और आखिरी चेतावनी समझा जाए। ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति या मंच के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। मैं अपनी गरिमा, निजता और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने का अधिकार सुरक्षित रखता हूं। मेरी चुप्पी को कभी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। मैं सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं, लेकिन अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटूंगा।'

ADVERTISEMENT