LOADING...
बेन स्टोक्स ने बीच मैच क्यों किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान? जानिए कारण
बेन स्टोक्स ने बीच मैच किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

बेन स्टोक्स ने बीच मैच क्यों किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान? जानिए कारण

Jun 29, 2026
11:50 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी तीसरा टेस्ट के चौथे दिन साथी खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी। यह फैसला टीम के चार साल के टेस्ट कप्तानी कार्यकाल के बाद आया है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड को 62 टेस्ट मैचों में 27 में जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि उन्हें कप्तानी का हर पल पसंद आया, लेकिन इस भूमिका ने उन पर काफी दबाव डाला है।

बयान

यह आपको थका देता है- स्टोक्स

साल 2022 से इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे स्टोक्स ने कहा, "मुझे अपने साढ़े 4 साल के सफर का हर पल बेहद पसंद आया। हालांकि, इस भूमिका के साथ कई चुनौतियां भी आती हैं।" उन्होंने कहा, "कप्तान के करीबी लोग ही इसे समझ सकते हैं। इससे आप बहुत थक जाते हैं और इसका आप पर नकारात्मक असर पड़ने लगता है। हालांकि, इन सब चुनौतियों के बाद भी राष्ट्रीय टीम का कप्तान होना एक खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा सम्मान है।"

बेबसी

"मुझमें अब लड़ने की कोई ताकत नहीं बची"

स्टोक्स ने स्वीकार किया कि इस भूमिका का भावनात्मक बोझ सहना उनके लिए कठिन था। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी पत्नी से यही कहा था कि मुझे नहीं लगता कि अब मुझमें इससे उबरने की कोई हिम्मत बची है।" उन्होंने कहा, "पिछले 2 सप्ताह में घटी घटनाओं (नाइट क्लब विवाद) ने स्थिति को और जटिल बना दिया। मेरे साथ कभी भी सब कुछ आसान नहीं होता, है ना? पिछले दो हफ्तों में जिस स्थिति में मैं फंसा, वह दुर्भाग्यपूर्ण थी।"

Advertisement

उत्साह

मैं अपने जीवन के अगले पड़ाव को लेकर बहुत उत्साहित- स्टोक्स

स्टोक्स ने कहा, "मैं अपने जीवन के अगले पड़ाव को लेकर बहुत उत्साहित हूं। अपने बचपन के क्लब डरहम के लिए दोबारा खेलने को लेकर मैं इस सप्ताह की तुलना उस सप्ताह से कर रहा हूं। अभी तो मैं बेहद खुश हूं कि कि मैंने सही निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा, "मैने शनिवार को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड की पहली पारी में बल्लेबाजी करने की तैयारी के लिए पैड पहनते समय ही संन्यास लेने का फैसला कर लिया था।"

Advertisement

संबोधन

स्टोक्स ने ड्रेसिंग रूम में टीम को किया संबोधित

स्टोक्स ने रविवार को खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम को अपने फैसले के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा, "कारण बाद में बताए जा सकते हैं, लेकिन इस टीम के लिए, आप के लिए और पहले से ही कई लोगों के लिए मैंने बहुत सोच-विचार किया है। मैच के 2 दिन बचे हैं और मेरे भी 2 दिन शेष हैं। मैं संन्यास ले रहा है। मेरी बस यही गुजारिश है, कृपया सभी समय आने पर ऐसा ही करें।"

Advertisement