NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कौन थे हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए बास्केटबॉल दिग्गज कोबे ब्रायंट?
    अगली खबर
    कौन थे हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए बास्केटबॉल दिग्गज कोबे ब्रायंट?

    कौन थे हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए बास्केटबॉल दिग्गज कोबे ब्रायंट?

    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 27, 2020
    11:14 am

    क्या है खबर?

    एक बेहद दुखद घटना में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के लेजेंड कोबे ब्रायंट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।

    उनके साथ ही उनकी 13 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में कुल नौ लोगों की मौत हुई है।

    ब्रायंट की मौत से केवल बास्केटबॉल जगत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व सदमे में है और लोग इस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

    मामला

    उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर

    1991 में बने इस हेलीकॉप्टर ने रविवार को सुबह 09:06 बजे जॉन वेन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसके एक घंटे बाद ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    चश्मदीदों का कहना है कि हेलीकॉप्टर पहले पहाड़ी में टकराया और फिर यह जमीन पर गिर गया।

    एक अन्य चश्मदीद का कहना है कि हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ रहा था और शायद वे लोग लैंड करने के लिए जगह खोज रहे थे।

    परिचय

    लेकर्स के सबसे महान खिलाड़ी थे कोबे

    कोबे उन चुनिंदा खेल हस्तियों में से थे जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं होती। लॉस एंजिल्स लेकर्स के साथ उनका 20 साल का करियर ही उनकी पहचान थी।

    1996 में हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद ही उन्होंने लॉस एंजिल्स ज्वाइन कर लिया था।

    उस समय लेकर्स जेरी वेस्ट, व्लिट चैंबरलिन, करीम अब्दुल-जब्बार और मैजिक जॉनसन की तरह स्टार्स का एक नया बैच बनाना चाह रही थी और कोबे उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे।

    रिकॉर्ड

    33,643 प्वाइंट्स के रिकॉर्ड के बाद कोबे ने लिया था संन्यास

    स्कोर करने की शानदार क्षमता के बल पर कोबे ने ओलंपिक में दो गोल्ड मेडल जीतने के अलावा NBA के फाइनल्स में दो बार मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) और 2008 में एक रेगुलर सीजन का MVP अवार्ड अपने नाम किया था।

    2016 में कोबे ने 33,643 प्वाइंट्स के साथ संन्यास लिया और इसी हफ्ते लेब्रोन जेम्स ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ा है।

    टीम ने कोबे की 8 और 24 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है।

    कठिनाई

    कोबे ने की थी रंगभेद झेलने की बात

    पेनसिल्वानिया के फिलाडेल्फिया में जन्म लेने के बावजूद कोबे ने छह साल से लेकर 13 साल की उम्र इटली में बिताई थी और वहां वह शॉकर से काफी प्रभावित हुए थे।

    उन्होंने CNN से कहा था, "जब मैं इटली में बड़ा हो रहा था तो जाहिर तौर पर मैंने शॉकर गेम्स के लिए जाने पर रंगभेद का सामना किया था।"

    यूनाइटेड स्टेट्स वापस आने के बाद कोबे ने अपने प्यार बास्केटबॉल के लिए मेहनत करनी शुरु की।

    क्या आप जानते हैं?

    रेस्टोरेंट के मेन्यू से मिला था कोबे नाम

    कोबे के माता-पिता जो और पाम ब्रायंट ने एक रेस्टोरेंट का मेन्यू देखने के बाद उन्हें कोबे नाम दिया था। कोबे बीफ ऊंटों की एक प्रजाति होती है जिसे जापान के कोबे इलाके में पाया जाता है।

    विवाद

    2003 में कोबे पर लगा था यौन शोषण का आरोप

    कोबे की जिंदगी भी बिना विवादों के नहीं गुजरी थी। 2003 में कोलोराडो की एक 19 वर्षीय महिला होटल कर्मचारी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

    हालांकि, कोबे ने कहा था कि सबकुछ रजामंदी से हुआ था और बाद में लड़की के गवाही नहीं देने के कारण कोबे से चार्ज हटा लिए गए थे।

    इसके बाद लड़की ने सिविल सूट फाइल किया और दोनों ने कोर्ट के बाहर ही समझौता कर लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बास्केटबॉल

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    बास्केटबॉल

    मोबाइल ऐप से कंट्रोल होंगे ये 'स्मार्ट' जूते, पैर के हिसाब से खुद को करेंगे सेट टेक्नोलॉजी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025