Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्रिकेट में रंगभेद: डेरेन सैमी समेत अन्य क्रिकेटर्स ने अब तक क्या-क्या कहा?
  • खेलकूद

    क्रिकेट में रंगभेद: डेरेन सैमी समेत अन्य क्रिकेटर्स ने अब तक क्या-क्या कहा?

    नीरज पाण्डेय
    लेखन
    नीरज पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Jun 10, 2020, 03:00 pm
    क्रिकेट में रंगभेद: डेरेन सैमी समेत अन्य क्रिकेटर्स ने अब तक क्या-क्या कहा?
  • क्रिकेट में रंगभेद का मामला जोर पकड़ता दिख रहा है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने अपने साथ हुए रंगभेद का खुलासा हाल ही में किया था।

    सैमी के बाद उनके साथी खिलाड़ी क्रिस गेल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पूर्व कैरेबियन दिग्गज माइकल होल्डिंग भी रंगभेद पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

    आइए जानते हैं क्रिकेट में रंगभेद पर किसने क्या-क्या कहा है।

  • इस खबर में
    इस तरह हुई मामले की शुरुआत खेल की बजाय समाज से करनी होगी लड़ाई- होल्डिंग दूसरों को सम्मान देते हैं तो हमें क्यों लगातार यह झेलना पड़ता है?- ड्वेन ब्रावो खेल में ही बसा है रंगभेद- गेल
  • मामले की शुरुआत

    इस तरह हुई मामले की शुरुआत

  • बीते रविवार को डेरेन सैमी ने दावा किया था कि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाज के लिए खेलते समय 'कालू' कहकर बुलाया जाता था।

    सैमी ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि इसका मतलब मजबूत इंसान होता है, लेकिन मतलब पता चलने के बाद वह काफी गुस्सा हैं।

    दो ही दिन बाद इशांत शर्मा की एक इंस्टा पोस्ट मिली है जिसमें सैमी को कालू लिखा गया है और इससे सैमी का दावा सही साबित होता है।

  • माइकल होल्डिंग

    खेल की बजाय समाज से करनी होगी लड़ाई- होल्डिंग

  • 60 टेस्ट में 249 विकेट लेने वाले माइकल होल्डिंग ने एक इंस्टाग्राम चैट के दौरान कहा कि रंगभेद की समाप्ति के लिए आपको खेल नहीं बल्कि समाज में काम करना होगा।

    उन्होंने कहा, "आपको रंगभेद का सामना करना होगा। क्रिकेट, फुटबॉल ग्राउंड या फिर अन्य सभी जगहों पर लोग ऐसी टिप्पणियां करेंगे। आप एक खेल पर ध्यान लगाकर रंगभेद से नहीं लड़ सकते हैं बल्कि आपको समाज से लड़ना होगा।"

  • ब्रावो का सवाल

    दूसरों को सम्मान देते हैं तो हमें क्यों लगातार यह झेलना पड़ता है?- ड्वेन ब्रावो

  • जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पोमी म्बांग्वा के साथ बातचीत के दौरान स्टार क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने कहा कि उन लोगों को बदला नहीं चाहिए बल्कि वे सम्मान हासिल करना चाहते हैं।

    उन्होंने आगे कहा, "नेल्सन मंडेला, मोहम्मद अली, माइकल जॉर्डन जैसे लोगों ने हमारे लिए रास्ता बनाया और वे महान लीडर हैं। हम दूसरों को इज्जत देते हैं तो फिर हमें लगातार इन चीजों का सामना क्यों करना पड़ रहा है।"

  • क्रिस गेल

    खेल में ही बसा है रंगभेद- गेल

    खेल में ही बसा है रंगभेद- गेल
  • सैमी के खुलासे के बाद गेल ने उनका समर्थन करते हुए कहा था कि उन्हें भी दुनियाभर की सैर करने के बाद महसूस हुआ है कि काला होने के कारण उन्हें रंगभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।

    गेल ने अपनी स्टोरी पर लिखा था, "रंगभेद केवल फुटबॉल में ही नहीं बल्कि क्रिकेट में भी है। काला होने के कारण मैं इसका शिकार होता रहा हूं।"

    उन्होंने यह भी कहा कि रंगभेद खेल में ही बसा है।

  • इशांत शर्मा
  • क्रिस गेल
  • वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
  • डैरेन सैमी
  •  
ताज़ा खबरें
  • 2021 में नहीं लॉन्च होगा अफॉर्डेबल गूगल पिक्सल 5a, यह हो सकती है वजह
    2021 में नहीं लॉन्च होगा अफॉर्डेबल गूगल पिक्सल 5a, यह हो सकती है वजह
    टेक्नोलॉजी
  • कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच कई देशों में फिर से लगने लगीं पाबंदियां
    कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच कई देशों में फिर से लगने लगीं पाबंदियां
    दुनिया
  • CSK बनाम DC: टॉस जीतकर दिल्ली ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग इलेवन
    CSK बनाम DC: टॉस जीतकर दिल्ली ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग इलेवन
    खेलकूद
  • ऑनलाइन लीक हुए गूगल पिक्सल वॉच के रेंडर्स, मिल सकता है वियरOS का सपोर्ट
    ऑनलाइन लीक हुए गूगल पिक्सल वॉच के रेंडर्स, मिल सकता है वियरOS का सपोर्ट
    टेक्नोलॉजी
  • कोरोना के कारण कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज डेट भी टली
    कोरोना के कारण कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज डेट भी टली
    मनोरंजन
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021