NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कौन हैं भारतीय वनडे टीम में चुने गए रजत पाटीदार? जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    कौन हैं भारतीय वनडे टीम में चुने गए रजत पाटीदार? जानिए उनके आंकड़े
    पहली बार भारतीय सीनियर टीम में चुने गए हैं पाटीदार

    कौन हैं भारतीय वनडे टीम में चुने गए रजत पाटीदार? जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 03, 2022
    03:06 pm

    क्या है खबर?

    इस समय भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका आखिरी मैच 04 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 06 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होनी है, जिसके लिए भारतीय टीम घोषित हो चुकी है।

    वनडे सीरीज में शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है और मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में रजत पाटीदार को टीम में मौका मिला है।

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में चुने गए पाटीदार के सफर पर नजर डालते हैं।

    शुरुआत

    आठ साल की उम्र से क्लब क्रिकेट की शुरुआत की

    पाटीदार का जन्म 1 जून, 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता व्यवसायी हैं, लेकिन पाटीदार ने क्रिकेट में अपना करियर बनाया है।

    महज आठ साल की उम्र में उन्होंने क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके दादा ने उन्हें क्रिकेट एकेडमी में भर्ती कराया था।

    एक गेंदबाज के तौर पर क्रिकेट शुरू करने वाले पाटीदार अंडर-15 के दिनों में बल्लेबाज बन गए। वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं।

    करियर

    2015 में किया अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू

    मध्य प्रदेश की ओर से अक्टूबर 2015 में पाटीदार ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।

    उन्होंने अब तक 45 फर्स्ट क्लास मैचों में 45.49 की औसत से 3,230 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 10 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए।

    उन्होंने अब तक 45 लिस्ट-A मैचों में 35 की औसत से 1,462 रन बना लिए हैं।

    इसके अलावा 39 टी-20 मैचों में 1,194 रन अपने नाम किए हैं।

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई

    पाटीदार ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 और 2021-22 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और दोनों सीजन में मध्य प्रदेश से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    2018-19 में उन्होंने आठ मैचों में 54.84 की औसत से 713 रन बनाए थे।

    वहीं पिछले सीजन की बात करें तो पाटीदार ने 82.25 की औसत से 658 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। उनकी टीम ने फाइनल में मुंबई को हराकर के खिताब जीता था।

    IPL 2022

    IPL 2022 में लगाया शतक

    IPL 2022 से पहले हुई बड़ी नीलामी में पाटीदार को कोई खरीददार नहीं मिला। हालांकि, सीजन के बीच में लवनिथ सिसौदिया के चोटिल होने के बाद उन्हें RCB ने 20 लाख रुपये में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था।

    IPL 2022 में उन्होंने आठ मैचों में 55.50 की औसत और 152.75 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाकर अपनी छाप छोड़ दी थी।

    हालिया फॉर्म

    शानदार फॉर्म में चल रहे हैं पाटीदार

    निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के चलते हुए पाटीदार को बीते महीने न्यूजीलैंड-A के खिलाफ खेले गए फर्स्ट क्लास और लिस्ट-A मैचों में इंडिया-A से खेलने का मौका मिला।

    उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों की चार में से दो पारियों में शतक (109 और 175*) लगाकर अपने चयन को सही ठहराया।

    इसके बाद अनौपचारिक वनडे में उनके स्कोर 45* और 20 के रहे।

    वह इस समय शेष भारत की ओर से ईरानी कप में हिस्सा ले रहे हैं।

    टीम और शेड्यूल

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसी है भारतीय टीम और शेड्यूल

    वनडे सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। तीसरा वनडे 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में खेला जाना है।

    भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े
    रजत पाटीदार

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टी-20 सीरीज में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े विराट कोहली
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टी-20 सीरीज की दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरे अनाधिकारिक वनडे में इंडिया-A ने न्यूजीलैंड-A को हराकर जीती सीरीज, सैमसन-शार्दुल ने लगाए अर्धशतक भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम से जुड़े रोचक आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसे हैं कगिसो रबाडा के आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसे हैं रोहित शर्मा के आंकड़े और रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    शुभमन गिल ने काउंटी क्रिकेट में लगाया पहला शतक, देखें उनके अहम आंकड़े शुभमन गिल

    क्रिकेट के आंकड़े

    एशिया कप 2022: हांगकांग के खिलाफ मैच में रोहित ने बनाए ये अहम रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    सुरेश रैना ने सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लिया, जानिए उनके अहम रिकॉर्ड्स क्रिकेट से संन्यास
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय बने भुवनेश्वर कुमार, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    रजत पाटीदार

    IPL 2022: एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार कौन हैं? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हराया, फाइनल में किया प्रवेश क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, फाइनल: यश और शुभम ने लगाए शतक, मध्य प्रदेश बढ़त की ओर क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025