महिलाओं के टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली प्रेमा रावत कौन है?
क्या है खबर?
भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने बीते सोमवार (2 नवंबर) को बल्लेबाजी में नया इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं के टी-20 क्रिकेट मैच में उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपनी टीम उत्तराखंड के लिए महज 14 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रिकॉर्ड
प्रेमा रावत ने इन बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ा
महिलाओं के टी-20 क्रिकेट मैच में सबसे तेज अर्धशतक (संयुक्त रूप से) का पिछला रिकॉर्ड मैरी केली के नाम था। उन्होंने 2022 में वारविककशायर की ओर से ग्लूसेस्टरशायर के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
2025 में ओटागो की ओर से कैंटरबरी के खिलाफ खेलते हुए लॉरा हैरिस ने भी 15 गेंदों में पचासा पूरा किया था।
मई 2026 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने भी सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🚨 𝗪𝗢𝗥𝗟𝗗 𝗥𝗘𝗖𝗢𝗥𝗗 𝗔𝗟𝗘𝗥𝗧 🚨
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 3, 2026
🎥 Glimpses of Prema Rawat's 14-ball half-century for Uttarakhand against Hyderabad in the Senior Women's T20 Trophy - the fastest fifty in Women's T20 cricket ✨👏#SWT20Trophy | @mflone_ pic.twitter.com/cM2HXdgENd
परिचय
बागेश्वर जिले की रहने वाली है प्रेमा
क्रिकइंफो के मुताबिक, प्रेमा का जन्म 12 नवंबर, 2001 को हुआ। वह उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की रहने वाली है।
वह घरेलू स्तर पर भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रेमा घरेलू क्रिकेट में अपनी लेग ब्रेक गेंदबाजी से नाम बना चुकी हैं और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर लेती हैं।
2023 के सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
WPL
WPL में RCB से खेल चुकी हैं प्रेमा
प्रेमा ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पिछले 2 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रतिनिधित्व किया है।
24 साल की इस युवा खिलाड़ी ने WPL में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 20.33 की औसत और 10.16 की इकॉनमी रेट के साथ 3 विकेट लिए हैं।
RCB ने WPL 2026 का खिताब जीता था और प्रेमा उस दल का हिस्सा थी। उन्होंने 2026 में 3 मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था।
भारत
भारत से एशिया कप जीत चुकी हैं प्रेमा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एशिया कप 2026 का खिताब जीता था। प्रेमा ने फाइनल में 22 रन देकर एक विकेट लिया था।
उन्होंने अब तक 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18.85 की औसत और 5.73 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट लिए हैं।
दूसरी तरफ उन्हें बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अब तक भारत की ओर से वनडे और टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।